JAMSHEDPUR-CRIME-BREAKING : जुगसलाई के मिलतनगर में युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, टाटा मुख्य अस्पताल में इलाजरत


Publish Date: Fri, 24 Oct 2025 20:49 PM (IST)


 

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के जुगसलाई थाना क्षेत्र के मिल्लत नगर में शुक्रवार की देर शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब अचानक गोली चलने की आवाज गूंजी। स्थानीय लोगों ने बताया कि फायरिंग की आवाज सुनते ही पूरा इलाका दहशत में आ गया। इस घटना में स्थानीय निवासी जाफर अली उर्फ़ मुर्गा राजू को गोली लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मुर्गा राजू अपने घर के पास सड़क किनारे खड़ा था, तभी अज्ञात बाइक सवार हमलावरों ने उसेnनिशाना बनाकर फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। लगने के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल युवक को आनन-फानन में टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।



घटना की सूचना मिलते ही जुगसलाई थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया और सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। साथ ही, इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। पुलिस सूत्रों का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह मामला पुरानी रंजिश या आपसी विवाद से जुड़ा हो सकता है, हालांकि जांच के बाद ही स्पष्ट रूप से कुछ कहा जा सकेगा।



घटना के बाद मिल्लत नगर और आसपास के इलाकों में भय और तनाव का माहौल व्याप्त है। लोग घरों से बाहर निकलने में हिचकिचा रहे हैं। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से इलाके में गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था सख्त करने की मांग की है। पुलिस ने लोगों से शांति और संयम बनाए रखने की अपील की है और अफवाहों से दूर रहने को कहा है। साथ ही, घटना से जुड़े कुछ संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर

  20 Feb 2026


वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता

  19 Feb 2026


मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा

  17 Feb 2026


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025


BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल

  06 Nov 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.