Publish Date: Sat, 20 Sep 2025 11:29 AM (IST)
जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची बाजार में शुक्रवार देर शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई. जब एक कपड़े की दुकान के स्टाफ ने पेमेंट को लेकर अपने ही मालिक पर चाकू से हमला कर दिया.घटना के बाद मौके पर मौजूद अन्य स्टाफ ने हमलावर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. जानकारी के अनुसार, घायल दुकान मालिक का नाम विशाल अग्रवाल है, जो साकची बाटा चौक के पास स्थित चिरंजी लाल एंड संस नामक कपड़ा दुकान के संचालक हैं. उन्हें गंभीर हालत में इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, तीन दिन पहले परसुडी निवासी शुभोजीत नामक युवक ने दुकान में काम पकड़ा था. दो दिन काम करने के बाद वह अचानक काम से फरार हो गया। शुक्रवार शाम वह दुकान पहुंचा और दो दिन का पेमेंट मांगने लगा. इसी दौरान मालिक और स्टाफ के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर मालिक ने शुभोजीत से अगले दिन पेमेंट लेने को कहा, लेकिन अचानक गुस्से में आकर शुभोजीत ने मालिक पर चाकू से हमला कर दिया. घटना के बाद दुकान में हड़कंप मच गया. वहीं अन्य कर्मचारियों ने साहस दिखाते हुए हमलावर को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी.सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर थाने ले गई. फिलहाल घायल व्यापारी का अस्पताल में इलाज जारी है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण
31 Jan 2026
JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल
19 Jan 2026
झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति
09 Jan 2026
BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर
25 Dec 2025
JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
23 Nov 2025
BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर
17 Nov 2025
BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल
06 Nov 2025
JAMSHEDPUR : डिमना चौक में बन रहा “फ्लाईओवर” बना लोगों के लिए मुसीबत, बिना अनुमति के देर रात तक सड़क जाम, नशे में धूत दिखे कर्मचारी, पढ़े पूरी खबर
05 Nov 2025
JAMSHEDPUR : घोड़ाबांधा में ओला सर्विस सेंटर के बाहर खड़ी कई गाड़ियां धू-धू कर जलीं, मची अफरातफरी, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू
04 Nov 2025
रक्षा बंधन 2025 : श्रवण नक्षत्र और सौभाग्य योग में मनाया जाएगा राखी का पर्व, जानें शुभ मुहूर्त
09 Aug 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.