Publish Date: Fri, 06 Jun 2025 08:40 AM (IST)
जमशेदपुर : साकची थाना क्षेत्र में सट्टेबाजी में पैसे के लेनदेन को लेकर दो गुटों में हिंसक संघर्ष की खबर है। इस दौरान फायरिंग भी की गई है। इस मामले में साकची के थानेदार आनंद कुमार मिश्र के बयान पर दो दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ फायरिंग और आपराधिक धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
घटना 31 मई से 3 जून के बीच की बताई जा रही है। सट्टेबाजी में लेनदेन में विवाद के बाद , जिसमें दोनों पक्षों के बीच तनाव लगातार बढ़ता गया और अंततः फायरिंग तक पहुंच गया। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की कार्रवाई की जा सकती है। तनाव बढ़ गया और फायरिंग की घटना हुई। पुलिस मामले की जांच में लग गई है आरोपियों के खिलाफ जल्द ही छापामारी की जा सकती है।
थाना प्रभारी आनंद कुमार मिश्रा की शिकायत पर दर्ज एफआईआर में जिन लोगों को आरोपी बनाया गया है, उनमें कई अलग-अलग इलाकों के निवासी शामिल हैं। इनमें उलीडीह के दानिश खान, आजाद बस्ती के आरिफ अली, बागबेड़ा डीबी रोड के विकास, मानगो रोड नंबर दो के आन सिद्दकी, रोड नंबर छह के साकिब, कपाली अलबेला गार्डेन के जाबिर, जवाहर नगर रोड नंबर 14 के आलमगीर खान, गौसनगर का बाबू, कदमा शास्त्रीनगर के विकास उर्फ बच्चा, राहुल तिवारी, बागबेड़ा के आजाद गिरि और विकास यादव शामिल हैं।
वहीं दूसरे पक्ष से आजादनगर के आशियाना निवासी नदीम उर्फ गुटका, गोलमुरी हावड़ा ब्रिज के राहुल छाबड़ा, मानगो के बकार, गोलमुरी के नुमान, साकची मोहमडन लाइन के मिराज बच्चा, आजादबस्ती के भला और इरफान, रोड नंबर आठ के चिकना मनोज, मनोज उर्फ छोटा मुंडी, डिमना चौक के विक्रम और एमजीएम थाना क्षेत्र के अल्फी के नाम शामिल हैं। इसके अतिरिक्त छह अज्ञात लोगों पर भी मामला दर्ज किया गया है।
डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण
31 Jan 2026
JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल
19 Jan 2026
झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति
09 Jan 2026
BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर
25 Dec 2025
JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
23 Nov 2025
BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर
17 Nov 2025
BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल
06 Nov 2025
JAMSHEDPUR : डिमना चौक में बन रहा “फ्लाईओवर” बना लोगों के लिए मुसीबत, बिना अनुमति के देर रात तक सड़क जाम, नशे में धूत दिखे कर्मचारी, पढ़े पूरी खबर
05 Nov 2025
JAMSHEDPUR : घोड़ाबांधा में ओला सर्विस सेंटर के बाहर खड़ी कई गाड़ियां धू-धू कर जलीं, मची अफरातफरी, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू
04 Nov 2025
रक्षा बंधन 2025 : श्रवण नक्षत्र और सौभाग्य योग में मनाया जाएगा राखी का पर्व, जानें शुभ मुहूर्त
09 Aug 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.