JAMSHEDPUR : साकची में कांग्रेस व भाजपा कार्यकर्त्ताओं में भिड़ंत


Publish Date: Thu, 18 Dec 2025 13:25 PM (IST)


 

जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची क्षेत्र में उस समय तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई जब कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच नोकझोंक और हाथापाई की स्थिति बन गई। दरअसल, कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा सोनिया गांधी और राहुल गांधी समेत कांग्रेस नेताओं के खिलाफ की जा रही कार्रवाई के विरोध में साकची स्थित भाजपा जिला कार्यालय का घेराव करने जा रहे थे। इसी दौरान भाजपा के कार्यकर्ता भी कार्यालय से बाहर निकल आए, जिससे माहौल गरमा गया।

स्थिति बिगड़ते देख जमशेदपुर पुलिस ने एहतियातन सड़क की घेराबंदी कर दी। एक ओर भाजपा कार्यकर्ता तो दूसरी ओर कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे। दोनों पक्षों के आमने-सामने आने से कई बार धक्का-मुक्की और हाथापाई की नौबत आ गई। कांग्रेस कार्यकर्ता झंडा लेकर आगे बढ़े और भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे। हालात को बिगड़ने से रोकने के लिए पुलिस बल लगातार मौके पर तैनात रहा और किसी तरह स्थिति को नियंत्रण में लिया गया। फिलहाल, किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025


BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल

  06 Nov 2025


JAMSHEDPUR : डिमना चौक में बन रहा “फ्लाईओवर” बना लोगों के लिए मुसीबत, बिना अनुमति के देर रात तक सड़क जाम, नशे में धूत दिखे कर्मचारी, पढ़े पूरी खबर

  05 Nov 2025


JAMSHEDPUR : घोड़ाबांधा में ओला सर्विस सेंटर के बाहर खड़ी कई गाड़ियां धू-धू कर जलीं, मची अफरातफरी, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू

  04 Nov 2025


रक्षा बंधन 2025 : श्रवण नक्षत्र और सौभाग्य योग में मनाया जाएगा राखी का पर्व, जानें शुभ मुहूर्त

  09 Aug 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.