Publish Date: Mon, 01 Sep 2025 09:31 AM (IST)
जमशेदपुर : जादूगोड़ा स्थित सीआईएसएफ यूनिट में तैनात कांस्टेबल पवन कुमार की पत्नी खुशबू कुमारी (28) ने कथित तौर पर शनिवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इस मामले में कांस्टेबल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस मामले में कांड संख्या 49/2025 दर्ज कर बीएनएस की धारा 108B (दहेज प्रताड़ना से आत्महत्या) के तहत केस दर्ज किया गया है। जांच की जिम्मेदारी एसआई अनंत मार्डी को सौंपी गई। बताया गया कि पवन कुमार 2010 बैच में सीआईएसएफ में शामिल हुए थे और वर्तमान में यूसिल जादूगोड़ा यूनिट में तैनात थे। पिता ने बताया कि 30 अगस्त की रात करीब 10:30 बजे उन्हें फोन पर सूचना मिली कि उनकी बेटी ने फांसी लगा ली है।
मृतका के पिता सुधीर महतो, निवासी पटना (बिहार), ने जादूगोड़ा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में कहा गया है कि उनकी पुत्री की शादी वर्ष 2018 में हिंदू रीति-रिवाज से पवन कुमार के साथ हुई थी। शादी के समय ही ₹5 लाख नकद, एक पल्सर बाइक और सोने की चेन दी गई थी। फिर भी शादी के दो महीने बाद से ही पवन कुमार द्वारा नए-नए दहेज की मांग और प्रताड़ना शुरू हो गई। कई बार परिवार के स्तर पर समझौता कराया गया, लेकिन मारपीट और मानसिक यातना का सिलसिला जारी रहा।
वहीं थाना प्रभारी राजेश कुमार मंडल ने बताया कि मामले का हर एंगल से जांच किया जा रहा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट व अन्य सबूतों के आधार पर करवाई किया जाएगा।
डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण
31 Jan 2026
JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल
19 Jan 2026
झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति
09 Jan 2026
BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर
25 Dec 2025
JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
23 Nov 2025
BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर
17 Nov 2025
BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल
06 Nov 2025
JAMSHEDPUR : डिमना चौक में बन रहा “फ्लाईओवर” बना लोगों के लिए मुसीबत, बिना अनुमति के देर रात तक सड़क जाम, नशे में धूत दिखे कर्मचारी, पढ़े पूरी खबर
05 Nov 2025
JAMSHEDPUR : घोड़ाबांधा में ओला सर्विस सेंटर के बाहर खड़ी कई गाड़ियां धू-धू कर जलीं, मची अफरातफरी, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू
04 Nov 2025
रक्षा बंधन 2025 : श्रवण नक्षत्र और सौभाग्य योग में मनाया जाएगा राखी का पर्व, जानें शुभ मुहूर्त
09 Aug 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.