JAMSHEDPUR : बच्चों की मुस्कान बनी समाजसेवी रवि जयसवाल के जन्मदिन की सबसे बड़ी सौगात, पढ़े पूरी खबर


Publish Date: Thu, 18 Dec 2025 10:37 AM (IST)


 

जमशेदपुर। कभी-कभी जीवन के सबसे सुंदर पल न तो केक की मिठास में होते हैं, न ही मोमबत्तियों की रोशनी में—वे पल तब जन्म लेते हैं, जब किसी मासूम चेहरे पर उम्मीद की पहली किरण चमक उठती है। समाजसेवी रवि जायसवाल ने अपने जन्मदिन को ऐसे ही एक यादगार और अर्थपूर्ण पल में बदल दिया।

सिदगोड़ा के अंतर्गत आने वाली बागुनहातु बस्ती में रहने वाले पढ़ने की चाह रखने वाले नन्हे-मुन्ने बच्चों के हाथों में जब उन्होंने स्कूल बैग थमाए, तो वह महज़ बैग नहीं थे—
वे थे सपनों को कंधों पर उठाने की पहली सीढ़ी।

जैसे ही रवि जायसवाल को यह जानकारी मिली कि इन बच्चों के पास पढ़ाई के लिए आवश्यक साधन तक नहीं हैं, उनका मन व्यथित हो उठा। बिना किसी शोर-शराबे, बिना प्रचार-प्रसार के, उन्होंने चुपचाप बच्चों की जरूरतें पूरी कीं और शिक्षा की राह पर एक मजबूत कदम बढ़ाया।

जब बच्चों ने अपने कंधों पर नए बैग टांगे,
तो उनके चेहरों पर खिली मुस्कान शब्दों से परे थी— वही मासूम खुशी, वही भीगी आँखों की चमक, और वही सच्चा सुकून…
जो रवि जायसवाल के लिए जन्मदिन की सबसे अनमोल सौगात बन गया।

उस पल वहां मौजूद कई आंखें नम थीं, क्योंकि हर दिल यह महसूस कर रहा था कि यह सिर्फ मदद नहीं— किसी के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखी जा रही है। कभी-कभी किसी बच्चे की मुस्कान ही यह साबित कर देती है कि इंसानियत आज भी ज़िंदा है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर

  20 Feb 2026


वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता

  19 Feb 2026


मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा

  17 Feb 2026


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025


BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल

  06 Nov 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.