JAMSHEDPUR : छठव्रतियों ने छठी मईया से मांगा शिव शंकर सिंह की जीत का आशीर्वाद.. छठ घाटों में संध्या अर्घ्य में शामिल हुए निर्दलीय उम्मीदवार शिव शंकर सिंह


Publish Date: Thu, 07 Nov 2024 19:26 PM (IST)


 

टेल्को और बिरसानगर संडे मार्केट में जनसंपर्क कर मांगा वोट...

5 सूत्री संकल्प पत्र को मिल रही लोगों की भरपूर सराहना, कई मुद्दों से सहमत हैं क्षेत्रवासी....


जमशेदपुर : छठ पूजा के संध्या अर्घ्य के मौके पर जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार शिव शंकर सिंह विभिन्न छठ घाटों में संध्या अर्ध्य में शामिल हुए और छठव्रतियों समेत सभी लोगों को छठ पूजा की शुभकामनाएं देते हुए छठी मईया से जमशेदपुर वासियों के सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की. इस मौके पर छठव्रतियों ने भी छठी मईया से विधानसभा चुनाव में शिव शंकर सिंह के जीत का आशीर्वाद मांगा. इस दौरान निर्दलीय उम्मीदवार शिव शंकर सिंह अपने कई साथियों व समर्थकों के साथ न्यू केबल टाउन छठ घाट,केबुल बस्ती छठ घाट, आनंद नगर नामदा बस्ती छठ घाट,मनिफिट छठ घाट,जेमको चौक छठ घाट, लक्ष्मीनगर मकदम छठ घाट, सीटू तालाब छठ घाट तार कंपनी,मोहरदा घाट,छठ पूजा में शामिल हुए. इस मौके पर अपनी बात रखते हुए उन्होंने सभी लोगों से 13 नवंबर को मतदान के दिन अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की।

पिछले 30 सालों से शहर के विभिन्न छठ घाटों में छठ पूजा के आयोजन में अपना सक्रिय सहयोग देते आए समाजसेवी शिव शंकर सिंह विधानसभा चुनाव को लेकर लागू आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों का अक्षरशः पालन करते हुए सभी छठ घाटों पर बगैर किसी चुनाव प्रचार सामग्री व साधनों के पहुंचे और बेहद साधारण तरीके से छठ पूजा में भाग लेते नजर आए. इससे पहले छठ पूजा को लेकर सभी छठ घाटों की सफाई और रौशनी की पर्याप्त व्यवस्था की गई है. इसके अलावा छठ घाटों तक जाने वाली पहुंच पथों की भी सफाई कराई गई ताकि छठव्रतियों व उनके परिजनों को किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़े. छठव्रतियों व उनके सगे-संबंधियों ने छठ घाटों पर किए गए आयोजन को लेकर भी शिव शंकर सिंह का आभार जताया।

*जनसंपर्क अभियान कर मांगा वोट*

निर्दलीय उम्मीदवार शिव शंकर सिंह ने इससे पहले गुरूवार को बिरसानगर संडे मार्केट और टेलको मार्केट में जनसंपर्क अभियान सह पदयात्रा कर दुकानदारों व बाजार में आए लोगों से विधानसभा चुनाव में गैस चूल्हा छाप पर वोटकर समर्थन देने की अपील की. अपने संकल्प पत्र के जरिए उन्होंने वोटरों से आह्वान करते हुए कहा कि यह चुनाव सिर्फ अपना जनप्रतिनिधि चुनने का ही नहीं बल्कि क्षेत्र में पिछले 30 सालों से मौजूद जनसमस्याओं को दूर करने व लोगों के लिए नई सुविधाओं को उपलब्ध कराने व लोगों के लिए हमेशा उपलब्ध रहने वाले जनप्रतिनिधि के चुनने का मौका है, इसलिए महज पार्टी या बड़ा नाम और उसके रिश्तेदार आपके वोट के हकदार न हों।

*संकल्प पत्र को लोगों ने सराहा*

निर्दलीय उम्मीदवार शिव शंकर सिंह के संकल्प पत्र को जमशेदपुर पूर्वी क्षेत्र के लोगों की काफी सराहना मिल रही है. 5 सूत्री संकल्प पत्र को लेकर आम लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि इसके जरिए विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में मौजूद प्रमुख समस्याओं के हल की बात कही गई है खासकर स्वास्थ्य के मद्देनजर नए अत्याधुनिक अस्पताल के साथ साथ मोहल्लावार क्लीनिक की स्थापना व उसके जरिए मुफ्त दवाई व चिकित्सा की सुविधा आज सबसे बड़ी जरूरत है क्योंकि यहां के लोग इलाज के लिए निजी अस्पतालों य़ा एमजीएम पर निर्भर हैं।

संकल्प पत्र में पटरी दुकानदारों को नियमित करने के वादे को लेकर भी लोगों ने कहा कि वर्तमान समय में जमशेदपुर जैसे शहर में यह सबसे बड़ी जरूरत है ताकि पटरी दुकानदारों का किसी प्रकार से कोई शोषण न हो इसके अलावा उन्हें कानूनी रूप से अपने व्यवसाय को करने का धिकार मिल सके. क्षेत्र वासियों ने युवाओं में बढ़ते नशे की प्रवृति को मुखर रूप से संकल्प पत्र के जरिए उठाने की भी सराहना की. नेतरहाट स्कूल की तर्ज पर आवासीय विद्यालय की स्थापना, 50 हजार महिलाओं को स्किल ट्रेनिंग व उभरते खिलाड़ियों के लिए खेल सुविधाओं में नए स्टेडियम के निर्माण के पहल करने को भी लोगों ने सराहा।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर

  20 Feb 2026


वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता

  19 Feb 2026


मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा

  17 Feb 2026


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025


BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल

  06 Nov 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.