JAMSHEDPUR : डॉक्टर को डिजिटल आरेस्ट का भय दिखाकर... 13.24 लाख की ठगी


Publish Date: Mon, 10 Mar 2025 09:28 AM (IST)


 

जमशेदपुर : साइबर अपराध के जाल को पूरी तरह तोड़ने में पुलिस विफल रही है. एक बार फिर शहर के एक डॉक्टर को डिजिटल आरेस्ट का डर दिखाकर साइबर अपराधियों ने 13.24 लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिया. शहर में डिजिटल आरेस्ट का यह कोई पहला मामला नहीं है. इससे पहले भी साईबार अपराधी ऐसी कई घटनाओं को अंजाम दे चुके है।


दिलचस्प बात यह है कि साईबर आरेस्ट के मामले में अधिकांश बार संभ्रांत वर्ग को ही निशाना बनाया जाता है, जिनके बैंक खातों और प्रोपर्टी की जानकारी पहले से अपराधियों को होती है. ऐसे में पद और प्रतिष्ठा हनन की भय से ये लोग आसानी से साईबार अपराधियों के जाल में फंस जाते है और उनके द्वारा मांगी गयी रकम निश्चित खाते में ट्रांसफर कर देते हैं।


इस बार साइबर आरेस्ट का शिकार बने हैं आशियाना इंक्लेव निवासी डॉ. के मजुमदार जिनसे साइबर अपराधियों ने डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर 13,24,131 रुपये ठगी कर ली है. नासिक पुलिस बनकर डॉक्टर को फोन करने वाले अपराधियों ने मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में उनका नाम आने का डर दिखाया, फिर जेल भेजने और केस रफा-दफा करने के नाम पैसे ट्रांसफर करवा लिये. अब मामला सामने आने के बाद पुलिस इसकी जांच कर रही है।


वहीं बीते 24 घंटे में जमशेदपुर में दो अन्य लोगों बिष्टुपुर धातकीडीह निवासी तालिब मोहम्मद खान और भुइयांडीह निवासी सिद्धार्थ स्नेहल से ठगी कर ली गयी है. तालिब मोहम्मद खान ऑनलाइन ट्रेनिंग के नाम पर 2,70,224 रुपये तो सिद्धार्थ स्नेहल से निवेश के नाम पर 4,57,400 रुपयों की ठगी की गयी है. फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर मामलों की जांच कर रही है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर

  20 Feb 2026


वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता

  19 Feb 2026


मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा

  17 Feb 2026


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025


BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल

  06 Nov 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.