Publish Date: Tue, 16 Sep 2025 13:50 PM (IST)
जमशेदपुर : शहर के मानगो पुल पर सोमवार की दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब चलती बाइक अचानक धू-धू कर जल उठी। इस घटना में बाइक चालक युवक बाल-बाल बच गया। जानकारी के अनुसार, युवक का नाम विवेक है जो मानगो स्थित मून सिटी का रहने वाला है। वह अपने घर से साकची किसी निजी काम से जा रहा था। जैसे ही वह मानगो पुल पर पहुंचा,।उसकी बाइक से अचानक धुआं निकलने लगा।
विवेक ने जब बाइक से धुआं निकलते देखा तो उसने तुरंत वाहन रोक दिया और स्थिति को समझने की कोशिश की। बताया जाता कि युवक बाइक में धुआं देखकर पास से पानी लाने गया, लेकिन इससे पहले ही बाइक ने आग पकड़ ली और देखते ही।देखते पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। इस दौरान पुल पर काफी भीड़ इकट्ठा हो गई और वहां मौजूद लोग अपने-अपने मोबाइल से घटना का वीडियो बनाने लगे।
घटना के चलते कुछ समय के लिए मानगो पुल पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। लोग घबराकर इधर-उधर भागने लगे क्योंकि बाइक में आग लगने के बाद उसके फटने की आशंका भी बनी हुई थी। हालांकि, राहत की बात यह रही कि आग लगने की इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और विवेक पूरी तरह सुरक्षित है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बाइक से अचानक चिंगारी और धुआं निकलने लगा था। संभावना जताई जा रही है कि बाइक में शॉर्ट सर्किट या फिर पेट्रोल लीकेज के कारण आग लगी होगी। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तत्काल ट्रैफिक पुलिस को खबर दी। बाद में फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक बाइक पूरी तरह जल चुकी थी।
JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर
20 Feb 2026
वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता
19 Feb 2026
मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा
17 Feb 2026
डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण
31 Jan 2026
JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल
19 Jan 2026
झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति
09 Jan 2026
BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर
25 Dec 2025
JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
23 Nov 2025
BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर
17 Nov 2025
BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल
06 Nov 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.