Publish Date: Sat, 19 Jul 2025 18:49 PM (IST)
जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र में बीते 18 जुलाई को शाम करीब 8:30 बजे टुइलाडुंगरी सीपी क्लब के पास लोचन कुमार नामक युवक को निशाना बनाकर फायरिंग की गई थी। इस घटना में दो राउंड गोली चली, लेकिन गनीमत रही कि लोचन को गोली नहीं लगी। पीड़ित द्वारा दी गई लिखित शिकायत के आधार पर गोलमुरी थाना में मामला दर्ज किया गया। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में हरप्रीत सिंह उर्फ राहुल गिल, प्रेम कुमार उर्फ आयुष साहू और धीरेन तंतुबाई शामिल हैं। पूछताछ में मुख्य आरोपी धीरेन तंतुबाई उर्फ मोची ने गोली चलाने की बात स्वीकार की है, वहीं अन्य आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकारी है।
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक पिस्टल, एक जिंदा कारतूस, दो खोखे, एक स्टील का चाकू, एक मोबाइल फोन और दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। यह कार्रवाई गोलमुरी थाना प्रभारी राजन कुमार के नेतृत्व में की गई, जिसमें कई पुलिस अधिकारी और सशस्त्र बल शामिल रहे। आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आगे की जांच में जुटी है और अन्य संभावित आरोपियों की तलाश जारी है। यह कार्रवाई शहर में बढ़ते आपराधिक घटनाओं के खिलाफ पुलिस की एक महत्वपूर्ण सफलता मानी जा रही है।
डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण
31 Jan 2026
JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल
19 Jan 2026
झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति
09 Jan 2026
BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर
25 Dec 2025
JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
23 Nov 2025
BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर
17 Nov 2025
BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल
06 Nov 2025
JAMSHEDPUR : डिमना चौक में बन रहा “फ्लाईओवर” बना लोगों के लिए मुसीबत, बिना अनुमति के देर रात तक सड़क जाम, नशे में धूत दिखे कर्मचारी, पढ़े पूरी खबर
05 Nov 2025
JAMSHEDPUR : घोड़ाबांधा में ओला सर्विस सेंटर के बाहर खड़ी कई गाड़ियां धू-धू कर जलीं, मची अफरातफरी, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू
04 Nov 2025
रक्षा बंधन 2025 : श्रवण नक्षत्र और सौभाग्य योग में मनाया जाएगा राखी का पर्व, जानें शुभ मुहूर्त
09 Aug 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.