Publish Date: Wed, 01 Oct 2025 09:19 AM (IST)
जमशेदपुर : गोलमुरी के गाढ़ाबासा में अजय बासा उर्फ झंटू नामक युवक की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी संदीप समेत पांच लोगों को हिरासत में लिया है। संदीप ने पूरा जुर्म कुबूल कर लिया है। उसके एक मुख्य साथी भरत को भी गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि हत्या की योजना इन दोनों ने मिल कर बनाई थी। पुलिस का कहना है कि तंत्र-मंत्र में सिद्धि पाने के लिए इस घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने इस मामले में संदीप के भाई, उसकी मां और उसके जीजा को भी हिरासत में लिया है। पुलिस ने घटनास्थल से चाकू, बक्सा और पूजा का सामान बरामद कर लिया है।
घटना के फौरन बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी संदीप को गिरफ्तार कर लिया था। उससे पूछताछ के बाद उसके मुख्य सहयोगी भरत को पकड़ कर थाने लाया गया। भरत से पूछताछ के बाद तीन और संदिग्ध को पकड़ा गया. संदीप और भरत ने जो कहानी बताई है उसके अनुसार संदीप तंत्र-मंत्र की सिद्धि पाना चाहता था। इसके लिए वह अपने दोस्त अजय बासा की बलि देने की योजना तैयार कर चुका था। इसी योजना के तहत संदीप ने केबल टाउन में किराए का एक कमरा लिया। यहां सोमवार की दोपहर अजय बासा उर्फ झंटू को बुलाया गया. अजय बासा यहां पहुंचा तो उसे खिलाने-पिलाने के बाद उसे बेहोश कर दिया और एक बड़े बक्से में बंद कर दिया। बताया जा रहा है कि यह बक्सा सोमवार को ही खरीद कर लाया गया था।
बक्से में अजय बासा को बंद करने के बाद उसे गाढ़ाबासा लाया और यहां तंत्र-मंत्र की पूजा शुरू की। यहीं अजय बासा की गला काट कर हत्या कर दी गई। जांच में पता चला है कि हत्या के दौरान अजय बासा के शरीर से जो खून निकला उसे पूजा में चढाया गया. बताया जा रहा है कि जब अजय बासा का गला काटा गया तो वह खूब तड़पा। पड़ोसियों ने अजय को इस हालत में पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। गोलमुरी थाना प्रभारी संजय सुमन दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और युवक को अस्पताल भेजा मगर अजय बासा ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया था।
पुलिस की पूछताछ में संदीप ने जो बताया उससे लोगों के होश उड़ गए। संदीप ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। संदीप ने पुलिस को बताया कि उसने अजय को तंत्र-मंत्र के जरिए अपने वश में कर लिया था। काफी समय से वह अजय की बलि चढ़ाने की तैयारी कर रहा था।
JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर
20 Feb 2026
वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता
19 Feb 2026
मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा
17 Feb 2026
डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण
31 Jan 2026
JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल
19 Jan 2026
झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति
09 Jan 2026
BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर
25 Dec 2025
JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
23 Nov 2025
BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर
17 Nov 2025
BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल
06 Nov 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.