Publish Date: Thu, 04 Dec 2025 09:56 AM (IST)
जमशेदपुर : जमशेदपुर के शंकोसाई श्यामनगर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब चार दिनों से लापता 24 वर्षीय प्रदीप का शव आज सुबह स्वर्णरेखा नदी के छठ घाट के पास तैरता हुआ मिला। स्थानीय लोग रोज़ की तरह नदी किनारे पहुंचे, लेकिन पानी में शव को तैरते देख उनके होश उड़ गए। तुरंत इसकी सूचना थाना पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव मिलने की खबर लगते ही प्रदीप के घर में कोहराम मच गया—मां-बाप और परिजन रो-रोकर बेसुध हो गए। माहौल शोक से भर उठा।
परिजनों ने इस मामले में बड़ा आरोप लगाया है। उनका कहना है कि रविवार को प्रदीप अपने तीन दोस्तों के साथ गया था, और वही तीनों युवक—जो फिलहाल पुलिस की गिरफ्त में हैं—ने प्रदीप की हत्या कर उसका शव नदी में फेंक दिया। परिजनों ने इसे सोची-समझी साजिश बताया है।
घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा के पूर्व नेता विकास सिंह तुरंत श्यामनगर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त की और पुलिस से कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने साफ कहा कि “ऐसी बर्बर हत्या को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।”
फिलहाल पुलिस आरोपी युवकों से पूछताछ कर रही है और हत्या के पूरे मामले की गुत्थी सुलझाने में जुट गई है। शंकोसाई क्षेत्र में घटना के बाद दहशत और आक्रोश दोनों का माहौल है।
JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर
20 Feb 2026
वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता
19 Feb 2026
मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा
17 Feb 2026
डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण
31 Jan 2026
JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल
19 Jan 2026
झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति
09 Jan 2026
BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर
25 Dec 2025
JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
23 Nov 2025
BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर
17 Nov 2025
BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल
06 Nov 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.