JAMSHEDPUR BREAKING : मुंबई पुलिस ने जमशेदपुर से मोनाजिर खान को किया गिरफ्तार, ISI एजेंट के लिए फर्जी पासपोर्ट बनवाने का आरोप, पढ़े पूरी खबर


Publish Date: Sat, 01 Nov 2025 16:56 PM (IST)


 

जमशेदपुर : मुंबई पुलिस ने जमशेदपुर के आजादनगर इलाके से मोनाजिर खान को गिरफ्तार किया है। मोनाजिर पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के एक एजेंट के लिए नकली पासपोर्ट बनाने का आरोप है। मोनाजिर 'एशियन इंटरनेशनल' नाम से पासपोर्ट और वीजा से संबंधित एक कार्यालय चलाता था। पुलिस ने उसके कार्यालय से कम्प्यूटर, हार्ड डिस्क, और कई संदिग्ध दस्तावेज जब्त किए हैं। जांच में पता चला है कि मोनाजिर डिजिटल तकनीक में माहिर था और उसने उन्नत सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल कर ऑनलाइन फर्जी पासपोर्ट फार्म प्रोसेस किए थे।

यह मामला मुंबई पुलिस की क्राइम इंटेलिजेंस यूनिट (CIU) की जांच का हिस्सा है, जो फर्जी BARC वैज्ञानिक अख्तर हुसैन कुतुबुद्दीन अहमद नामक शख्स से जुड़ा हुआ है। मोनाजिर ने अख्तर के लिए फर्जी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पासपोर्ट, आधार कार्ड और बीएआरसी आईडी कार्ड बनाए थे। मोनाजिर को 26 अक्टूबर को गिरफ्तार कर मुंबई ले जाया गया है।

पुलिस ने बताया कि मोनाजिर और उसके परिवार ने पिछले पांच वर्षों में करोड़ों रुपये की संपत्ति अर्जित की है, जिनमें महंगी कारें, आलीशान मकान और जमीनें शामिल हैं। पुलिस इस पूरे नेटवर्क की विस्तृत जांच कर रही है ताकि पता लगाया जा सके कि फर्जी पासपोर्ट के जरिए किन-किन लोगों को विदेश भेजा गया और क्या ये नेटवर्क किसी आतंकी संगठन से जुड़ा है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


रक्षा बंधन 2025 : श्रवण नक्षत्र और सौभाग्य योग में मनाया जाएगा राखी का पर्व, जानें शुभ मुहूर्त

  09 Aug 2025


BREAKING : सोनारी के दोमुहानी डोबो पूल से भूइयांडीह की युवती लगाई छलांग, खोजबीन जारी

  01 Aug 2025


चाईबासा : सिगरेट पीने के आरोप में जनसेवक सस्पेंड, कार्यालय में सिगरेट पीते वीडियो हुआ था वायरल, मुख्यमंत्री के आदेश के बाद हुई करवाई, पढ़े पूरी खबर

  07 Jul 2025


BIG BREAKING : पुरी रथ यात्रा में बड़ा हादसा, 600 श्रद्धालु घायल

  28 Jun 2025


BREAKING : चांडिल डैम के 10 गेट एकसाथ खोले गए, 3109 क्यूमेक्स पानी का विकराल बहाव, नदियों में तबाही का अलर्ट!

  20 Jun 2025


दिल दहला देने वाली घटना : शादी के महज 15 दिन बाद, 27 वर्षीय पत्नी ने 53 साल के पति की कर दी हत्या

  12 Jun 2025


Jac 10th result : आज 12.30 बजे जारी होगा जैक बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट, जानिए स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट किस वेबसाइट पर देख सकते हैं.... पढ़े पूरी खबर

  27 May 2025


JAMSHEDPUR : मानगो वर्कर्स कॉलेज के बाहर छात्रों के दो गुटों के बीच मारपीट

  23 May 2025


BREAKING : साकची के HOTEL-EL-DORADO युवती आत्महत्या मामले में पुलिस ने एक युवती समेत चार को भेजा जेल....

  13 May 2025


BIG-BREAKING : भारत पाकिस्तान तनाव पर बड़ा अपडेट, दोनों देशों के बीच सीजफायर, पढ़े पूरी खबर

  10 May 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.