JAMSHEDPUR BREAKING : इंजीनियर से 10.25 लाख की लूट का खुलासा, SIT की कार्रवाई में आरोपी गिरफ्तार, लूटा गया महंगा मोबाइल भी बरामद, पढ़े पूरी खबर


Publish Date: Wed, 26 Nov 2025 16:01 PM (IST)


 

जमशेदपुर : बिरसानगर थाना क्षेत्र में 10 नवंबर को इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड के एक अधिकारी से हुई 10 लाख 25 हजार रुपये की लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जिले की पुलिस ने इस पूरे मामले में सक्रियता दिखाते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, साथ ही लूट की रकम से खरीदा गया Samsung Galaxy S24 Ultra (कीमत ₹62,000) भी बरामद कर लिया है।

कैसे दिया लूट के घटना को अंजाम ?....

पीड़ित पंकज कुमार सिंह, निवासी कोऑपरेटिव नगर, बिरसानगर थाना, ने पुलिस को बताया था कि वे कंपनी की ओर से हरियाणा से आए 10,2500 रुपये लेकर लौट रहे थे। तभी रास्ते में अपराधियों ने उन्हें रोककर रकम लूट ली। घटना की गंभीरता को देखते हुए पूर्वी सिंहभूम के SSP के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक (सिटी) के नेतृत्व में SIT का गठन किया गया।

CCTV और तकनीकी जांच से पकड़े गए आरोपी....

SIT ने इलाके के CCTV फुटेज, तकनीकी आधार और मोबाइल लोकेशन की मदद से अपराधियों की पहचान की। इसके बाद पुलिस टीम ने गहन छापेमारी शुरू की और मुख्य आरोपी अजीत बेहेरा व उसके साथी बाबू परसुडीह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। दोनों अभियुक्तों के पास से ₹1,23,000 नकद बरामद किए गए थे, जो लूट की रकम का हिस्सा था।

तीसरे आरोपी ने किया आत्मसमर्पण....

तीसरा आरोपी सूरज कारवां (22 वर्ष), पिता मोहन कांवरा, थाना परसुडीह का निवासी, न्यायालय में आत्मसमर्पण कर चुका था। पुलिस रिमांड पर पूछताछ के दौरान उसने अपना अपराध कबूल किया और बताया कि

"अजीत बेहेरा ने कहा कि यहाँ से पैसा लूटना है।" लूट में मिले ₹1,07,000 (एक लाख सात हजार) उसे मिले थे। लूटी गई रकम से उसने Samsung Galaxy S24 Ultra खरीदा था। पुलिस ने मोबाइल जब्त कर उसे साक्ष्य के रूप में शामिल किया है।

आरोपी अभी भी फरार, तलाश जारी....

पुलिस की जांच में यह भी सामने आया कि घटना में अजय सिंह उर्फ मोटा, निवासी हरियाणा, भी शामिल है। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।


गिरफ्तार आरोपी.....

1. सूरज कांवरा, उम्र 22 वर्ष, पिता मोहन कारवां, निवासी लोको, थाना परसुडीह, जमशेदपुर।


2. पहले गिरफ्तार — अजीत बेहेरा व बाबू परसुडीह।



बरामद सामान...

Samsung Galaxy S24 Ultra (कीमत ₹62,000)

पुलिस ने कहा है कि लूट की पूरी रकम की रिकवरी के लिए आगे की कार्रवाई जारी है। मामले में शामिल अन्य फरार अपराधियों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर

  20 Feb 2026


वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता

  19 Feb 2026


मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा

  17 Feb 2026


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025


BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल

  06 Nov 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.