Publish Date: Fri, 30 Jan 2026 06:33 AM (IST)
जमशेदपुर | news flash : जमशेदपुर एक बार फिर दहल उठा गुरुवार देर रात सोनारी साईं मंदिर के पास उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब उद्योगपति कैरव गांधी अपहरणकांड में शामिल तीन कुख्यात अपराधियों और पुलिस के बीच जबरदस्त गोलीबारी हो गई।
इस हाई-प्रोफाइल एनकाउंटर में तीनों अपराधी गुड्डू सिंह, मोहम्मद इमरान और रमीज राजा पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से घायल हो गए। तीनों अपराधी बिहार के रहने वाले बताए जा रहे हैं और अपहरण, फिरौती व अन्य संगीन मामलों में पहले से वांछित रहे हैं।
कैसे भड़का एनकाउंटर?......
पुलिस जब तीनों अपहरणकर्ताओं से पूछताछ कर रही थी, तभी खुलासा हुआ कि कैरव गांधी के अपहरण के बाद शहर छोड़ने से पहले इन अपराधियों ने सोनारी साईं मंदिर के पास झाड़ियों में हथियार छिपा रखे हैं।
जानकारी मिलते ही पुलिस गुरुवार देर रात तीनों को लेकर मौके पर पहुंची. लेकिन तभी हालात पलट गए. कुख्यात गुड्डू सिंह ने अचानक बिष्टुपुर थाना प्रभारी आलोक दुबे के बॉडीगार्ड से कारबाइन छीन ली और बिना देर किए पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. इस जानलेवा हमले में थाना प्रभारी आलोक दुबे बाल-बाल बच गए।
पुलिस की सख्त जवाबी कार्रवाई......
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभाला और 5 राउंड फायरिंग की। जवाबी गोलीबारी में तीनों अपराधियों को गोली लगी, जिससे वे वहीं ढेर हो गए।
मौके से क्या-क्या बरामद हुआ?......
कई खोखे, तीन पिस्तौल, अपराधियों द्वारा छिपाए गए हथियार
कड़ी सुरक्षा में इलाज.....
घायल तीनों अपराधियों को तुरंत एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच उनका इलाज चल रहा है।
बड़ा नेटवर्क, बड़ी जांच......
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तीनों अपराधी लंबे समय से पुलिस की हिट-लिस्ट में थे. अपहरण और फिरौती के कई मामलों में इनकी संलिप्तता सामने आ चुकी है. अब बिहार और झारखंड में फैले इनके नेटवर्क को खंगाला जा रहा है और पूरे मामले की गहन जांच जारी है।
JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर
20 Feb 2026
वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता
19 Feb 2026
मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा
17 Feb 2026
डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण
31 Jan 2026
JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल
19 Jan 2026
झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति
09 Jan 2026
BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर
25 Dec 2025
JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
23 Nov 2025
BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर
17 Nov 2025
BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल
06 Nov 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.