Publish Date: Fri, 14 Feb 2025 10:11 AM (IST)
जमशेदपुर : बिष्टुपुर थाना अंतर्गत गरमनाला मोड़ के पास गुरुवार की रात दो बाइक पर सवार चार युवकों ने मानगो पोस्ट ऑफिस रोड निवासी रोहित सिंह पर फायरिंग कर दी. गोली चलने पर रोहित सिंह अपनी बाइक छोड़कर बगल के जंगल में छुप गया. फायरिंग करने के बाद हमलावर साकची की ओर फरार हो गये. घटना रात करीब नौ बजे की है. घटना की जानकारी मिलने पर रोहित सिंह के पिता राम प्रवेश सिंह समेत अन्य घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की. पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गयी है।
बता दें कि रोहित सिंह के भाई राजा सिंह की दो फरवरी 2024 को मानगो पोस्ट ऑफिस रोड में बदमाशों ने सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी थी. राजा सिंह दौड़कर एक दुकान में छुप गया था, जिसके बाद हमलावर उसका पीछा करते दुकान में पहुंचे और घुसकर उसे गोली मारी थी. बिष्टुपुर थाना अंतर्गत गरमनाला में हुई फायरिंग की सूचना पर सिटी एसपी कुमार शिवाशीष समेत डीएसपी मनोज ठाकुर और साकची व बिष्टुपुर थाना प्रभारी पहुंचे. उन्होंने घटनास्थल की जांच की. पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गयी है।
JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
23 Nov 2025
BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर
17 Nov 2025
BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल
06 Nov 2025
JAMSHEDPUR : डिमना चौक में बन रहा “फ्लाईओवर” बना लोगों के लिए मुसीबत, बिना अनुमति के देर रात तक सड़क जाम, नशे में धूत दिखे कर्मचारी, पढ़े पूरी खबर
05 Nov 2025
JAMSHEDPUR : घोड़ाबांधा में ओला सर्विस सेंटर के बाहर खड़ी कई गाड़ियां धू-धू कर जलीं, मची अफरातफरी, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू
04 Nov 2025
रक्षा बंधन 2025 : श्रवण नक्षत्र और सौभाग्य योग में मनाया जाएगा राखी का पर्व, जानें शुभ मुहूर्त
09 Aug 2025
BREAKING : सोनारी के दोमुहानी डोबो पूल से भूइयांडीह की युवती लगाई छलांग, खोजबीन जारी
01 Aug 2025
चाईबासा : सिगरेट पीने के आरोप में जनसेवक सस्पेंड, कार्यालय में सिगरेट पीते वीडियो हुआ था वायरल, मुख्यमंत्री के आदेश के बाद हुई करवाई, पढ़े पूरी खबर
07 Jul 2025
BIG BREAKING : पुरी रथ यात्रा में बड़ा हादसा, 600 श्रद्धालु घायल
28 Jun 2025
BREAKING : चांडिल डैम के 10 गेट एकसाथ खोले गए, 3109 क्यूमेक्स पानी का विकराल बहाव, नदियों में तबाही का अलर्ट!
20 Jun 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.