JAMSHEDPUR-BREAKING : 25 साल पुराने केबल कंपनी विवाद का निराशाजनक अंत, कर्मचारियों में गहरा आक्रोश, 25 साल लंबी कानूनी लड़ाई का अंत, फैसला से असंतुष्ट


Publish Date: Tue, 09 Dec 2025 17:47 PM (IST)


 

जमशेदपुर : एशिया में कभी निर्यात और गुणवत्ता के लिए मशहूर यह केबल कंपनी 2000 से ही AAIIFR, BIFR, हाईकोर्ट, सुप्रीम कोर्ट, NCLT (कोलकाता) और NCLAT (दिल्ली) के चक्कर लगाती रही। अंततः 3 दिसंबर 2025 को न्यायालय ने कंपनी के अधिग्रहण का आदेश वेदान्ता लिमिटेड के पक्ष में दिया।
यह फैसला कर्मचारियों और कामगारों के लिए अत्यंत निराशाजनक परिणाम लेकर आया है।

निराशाजनक समाधान और कर्मचारियों की पीड़ा.....

कर्मचारी यूनियन पदाधिकारियों—
यू.के. शर्मा (महामंत्री), कल्याण साहू (कोषाध्यक्ष), और डॉ. बी.बी. महतो (अध्यक्ष) ने बताया कि NCLT-कॉलकाता के आदेश में कंपनी के 1,655 क्रेडिटर्स के कुल दावे 46,13,13,44,955 रुपये में से मजदूरों को सिर्फ 6% यानी 16,24,73,675 रुपये ही दिए जाएंगे।

यूनियन के आरोप.....

यूनियन का कहना है कि— असली कामगारों को तो नगण्य राशि मिल रही है, जबकि “कुछ फर्जी दावेदारों” को कई गुना अधिक भुगतान देने का आश्वासन दिया गया है।
यूनियन ने इसे पूंजीपतियों और फर्जी दावेदारों की साज़िश बताते हुए कहा कि यह स्थिति कामगारों के आर्थिक लाभ की आशाओं को “अदृष्ट, अस्पष्ट और अंतहीन” बना रही है।



आवास और संपत्ति विवाद गहरा.....

कर्मचारियों की सबसे बड़ी चिंता उनके आवास को लेकर बनी हुई है। यूनियन ने साफ कहा है कि कंपनी द्वारा बनाए गए क्वार्टर या बंगले नहीं टूटेंगे। दूसरी ओर, पुटारा स्टील सबलीज का दावा करती आ रही है, जबकि कंपनी के पुराने मकानों पर वेदान्ता द्वारा दावा किए जाने से मजदूरों के भविष्य को लेकर गंभीर संकट खड़ा हो गया है।

वित्तीय अनियमितताओं पर बड़े सवाल....

कर्मचारी पदाधिकारियों ने कंपनी की समाधान प्रक्रिया और वित्तीय रिपोर्टिंग में गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाया है।

FBC ACT 2016 के अनुसार बिना ऑडिटेड बैलेंस शीट के देनदारियाँ (Liabilities) मान्य नहीं होतीं, लेकिन कंपनी की बैलेंस शीट वर्ष 2000 से अब तक ऑडिट नहीं हुई है।

31.03.2000 तक 4,53,66,069 रुपये के माल में से केवल 1,09,55,357 रुपये का ही हिसाब मिला। शेष 3,24,10,712 रुपये के माल का कोई रिकॉर्ड नहीं है।

31.12.2000 तक कंपनी पर 13,15,26,800.43 रुपये की बकाया Statutory Dues — PF, LIC, Gratuity आदि मिलाकर आज यह राशि 46 करोड़ रुपये से अधिक मानी जा रही है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर

  20 Feb 2026


वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता

  19 Feb 2026


मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा

  17 Feb 2026


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025


BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल

  06 Nov 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.