Publish Date: Wed, 03 Dec 2025 09:43 AM (IST)
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना अंतर्गत देवनगर पीपल स्कूल के पीछे रहने वाले शेखर सैन्डिल (32) की देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना मंगलवार की आधी रात करीब 12:30 बजे की बताई जा रही है। इलाके में अचानक हुई फायरिंग से अफरा-तफरी मच गई।
लहूलुहान अवस्था में घर के बाहर मिला शेखर.....
शेखर की बहन सरस्वती दास ने बताया कि जब वह रात को घर लौटी, तो उसने घर के बाहर अपने भाई को खून से लथपथ गिरा हुआ देखा। उसके शरीर से काफी खून बह रहा था और वह बेहोशी की हालत में था। स्थिति गंभीर देख वह तुरंत पड़ोसियों की मदद से पुलिस को सूचना देने पहुंची।
सूचना मिलते ही सीतारामडेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शेखर को तुरंत एमजीएम अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज शुरू किया, लेकिन अत्यधिक खून बह जाने और गहरे जख्म के कारण कुछ देर बाद शेखर की मौत हो गई। डॉक्टरों के अनुसार, उसे करीब तीन राउंड फायरिंग की गई थी और गोलियां काफी नजदीक से मारी गई थीं।
बहन का गंभीर आरोप – पुराना विवाद बना मौत की वजह?.....
शेखर की बहन सरस्वती दास ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसके भाई का स्थानीय युवक राहुल सिंह और उसके साथी डब्लू (देवनगर निवासी) से काफी समय से विवाद चल रहा था। उसका कहना है कि इसी विवाद के चलते दोनों ने मिलकर शेखर की हत्या करवाई है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, राहुल सिंह देवनगर में अवैध दारू भट्टी चलाता है और इसी वजह से अक्सर मोहल्ले में तनाव की स्थिति बनी रहती है। शेखर और राहुल के बीच पहले भी कई बार कहा-सुनी और झड़प हो चुकी थी। परिजनों ने बताया कि विवाद बढ़ने के कारण राहुल ने पहले भी शेखर को धमकी दी थी।
पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, संदिग्धों की तलाश तेज....
फिलहाल पुलिस ने मामले में हत्या का केस दर्ज कर लिया है और दोनों संदिग्धों की तलाश तेज कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा और कठोर कार्रवाई की जाएगी।
झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति
09 Jan 2026
BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर
25 Dec 2025
JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
23 Nov 2025
BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर
17 Nov 2025
BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल
06 Nov 2025
JAMSHEDPUR : डिमना चौक में बन रहा “फ्लाईओवर” बना लोगों के लिए मुसीबत, बिना अनुमति के देर रात तक सड़क जाम, नशे में धूत दिखे कर्मचारी, पढ़े पूरी खबर
05 Nov 2025
JAMSHEDPUR : घोड़ाबांधा में ओला सर्विस सेंटर के बाहर खड़ी कई गाड़ियां धू-धू कर जलीं, मची अफरातफरी, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू
04 Nov 2025
रक्षा बंधन 2025 : श्रवण नक्षत्र और सौभाग्य योग में मनाया जाएगा राखी का पर्व, जानें शुभ मुहूर्त
09 Aug 2025
BREAKING : सोनारी के दोमुहानी डोबो पूल से भूइयांडीह की युवती लगाई छलांग, खोजबीन जारी
01 Aug 2025
चाईबासा : सिगरेट पीने के आरोप में जनसेवक सस्पेंड, कार्यालय में सिगरेट पीते वीडियो हुआ था वायरल, मुख्यमंत्री के आदेश के बाद हुई करवाई, पढ़े पूरी खबर
07 Jul 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.