Publish Date: Tue, 19 Nov 2024 19:09 PM (IST)
जमशेदपुर : शहर के उलीडीह थाना अंतर्गत उमा टिफिन के पास विगत 15 नवंबर को टोनी सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना में टोनी का साथी विष्णु भी घायल हो गया था। इधर, घटना के पांच दिन बाद नामजद आरोपी अविनाश कुमार सिंह ने जमशेदपुर कोर्ट में सरेंडर कर दिया।
अविनाश ने प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी आलोक कुमार के कोर्ट में सरेंडर किया। अविनाश के अधिवक्ता विराट तोमर ने बताया कि हत्या का आरोप अविनाश पर लगा था। उसके बाद उसने कोर्ट में सरेंडर किया है।
विवाद के बाद कर दी गई थी हत्या
घटना में घायल विष्णु ने बताया था कि घटना से पूर्व उत्तम के साथ टोनी का विवाद हुआ था। थोड़ी देर बाद उत्तम अपने अन्य साथी अविनाश और नितिश के साथ पहुंचा और हाथापाई शुरु कर दी। इसी बीच अविनाश ने फायरिंग कर दी जिसमें गोली टोनी को लगी और मौके पर ही टोनी की मौत हो गई।
हालांकि अविनाश के अधिवक्ता विराट तोमर का कहना है कि अविनाश मौके पर मौजूद था पर गोली उसने नहीं चलाई। फिलहाल पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश के लिए छापेमारी कर रही है।
BIHAR-BREAKING : ऑर्केस्ट्रा कलाकारों के साथ डांस कर रहे युवक की गोली मारकर हत्या..
05 Feb 2025
आश्चर्यजनक : पहले से ही 6 बच्चे की मां... अब गर्भाशय में 13 बच्चे पलने की बात सामने... पढ़े पूरी खबर
05 Feb 2025
ससुर ने लौटा दी बारात...चोली के पीछे क्या है... गाने पर दूल्हा को डांस करना पड़ा महंगा...
04 Feb 2025
BIG-BREAKING : देवघर से लौट रहा परिवार हुआ सड़क हादसे का शिकार... 2 की मौत.... 2 की हालत गंभीर....
02 Feb 2025
उलीडीह थाना क्षेत्र के सुभाष कॉलोनी में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने महज 12 घंटे के अंदर किया खुलासा.... पढ़े पूरी खबर
01 Feb 2025
BREAKING : गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम से लौट बच्चों से भरी.. स्कूली आटो हुई दुर्घटनाग्रस्त... कई बच्चें घायल...
26 Jan 2025
BIG-BREAKING : सेना का बयान... तीन अलग अलग आतंकवाद विरोधी अभियान... 30 आतंकवादी ढेर...
26 Jan 2025
JIO के करोड़ों यूजर्स को फिर लगा जोरदार झटका... पढ़े क्या है पूरी खबर
22 Jan 2025
JAMSHEDPUR : कीताडीह में 15 लाख के गहने व 50 हजार नगदी की चोरी... दहशत में पूरा परिवार... जांच में जुटी पुलिस....
20 Jan 2025
BREAKING : महाकुंभ में कई टेंटों में लगा भीषण आग... मचा अफरा तफरी
19 Jan 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.