Jamshedpur boy gets 20’th rank : जमशेदपुर के सीसीआर डीएसपी मनोज ठाकुर के बेटे.. ऋत्विक शांडिल्य हरियाणा में बनेंगे न्यायिक पदाधिकारी... पहले ही प्रयास में हरियाणा लोकसेवा आयोग की परीक्षा में हासिल किया... 20 वां रैंक


Publish Date: Wed, 16 Oct 2024 12:52 PM (IST)


 

जमशेदपुर : जमशेदपुर के ऋत्विक शांडिल्य हरियाणा लोकसेवा आयोग (न्यायिक सेवा) के मंगलवार को घोषित परिणाम में 20 वां रैंक हासिल किया है. ऋत्विक
जमशेदपुर के सीसीआर डीएसपी मनोज ठाकुर के बेटे हैं. ऋत्विक अब हरियाणा में न्यायिक पदाधिकारी बनेंगे. ऋत्विक की मां का नाम किरण ठाकुर है. रित्विक ने अपनी स्कूली शिक्षा जमशेदपुर पब्लिक स्कूल से वर्ष 2017 में पूरी की, जिसके बाद क्लैट में सफल होकर वे राष्ट्रीय विधि अध्ययन एवं अनुसंधान विश्वविद्यालय, रांची से अपनी एलएलबी की पढाई पूरी की. उसके बाद उन्होंने हरियाणा लोकसेवा आयोग ( न्यायिक सेवा) परीक्षा 2024 में शामिल होकर पहले ही प्रयास में 20 वां रैंक हासिल किया. ऋत्विक ने बताया कि उन्होंने अपने माता- पिता से सीखा है कि खुद को शिक्षा के प्रति किस तरह से दक्ष बनाना है. उनका प्रयास है कि जन सामान्य को न्याय मिले और न्यायपालिका के स्तंभ को मजबूत बनाये रखने में उनकी भी भूमिका हो।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


ROAD-ACCIDENT : मानगो के रहने वाले युवक की महाकुंभ से लौटते हुए औरंगाबाद में सड़क दुर्घटना में मौत...

  20 Feb 2025


JAMSHEDPUR : प्रेमी के घर के सामने आग लगाने वाली युवती की मौत.. आक्रोशित महिलाओं ने आरोपी के भाई को पीटा.

  19 Feb 2025


MEDIA-CUP : जुबिली ने डिमना को और कालीमाटी ने दोमुहानी को हराया

  19 Feb 2025


SEX-RECKET : स्पा सेंटर में चल रहे सेक्स रैकेट... का पुलिस ने किया भंडाफोड़... नजारा देख पुलिस भी रह गई दंग..... 4 गिरफ्तार... पढ़े पूरी खबर

  09 Feb 2025


DELHI-ELECTION-RESULT : रुझानों में बीजेपी बहुमत के पार... अरविंद केजरीवाल.. सीएम आतिशी.. मनीष सिसोदिया और अवध ओझा पीछे...

  08 Feb 2025


JAMSHEDPUR : गोलमुरी के टूइलाडुंगरी में नगद व जेवरात सहित 15 लाख की चोरी... जांच में जुटी पुलिस

  07 Feb 2025


BIHAR-BREAKING : ऑर्केस्ट्रा कलाकारों के साथ डांस कर रहे युवक की गोली मारकर हत्या..

  05 Feb 2025


आश्चर्यजनक : पहले से ही 6 बच्चे की मां... अब गर्भाशय में 13 बच्चे पलने की बात सामने... पढ़े पूरी खबर

  05 Feb 2025


ससुर ने लौटा दी बारात...चोली के पीछे क्या है... गाने पर दूल्हा को डांस करना पड़ा महंगा...

  04 Feb 2025


BIG-BREAKING : देवघर से लौट रहा परिवार हुआ सड़क हादसे का शिकार... 2 की मौत.... 2 की हालत गंभीर....

  02 Feb 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.