JAMSHEDPUR : मानगो नगर निकाय चुनाव में बड़ा ऐलान, मेयर पद की दावेदार कुमकुम श्रीवास्तव 3 फरवरी को करेंगी नामांकन


Publish Date: Mon, 02 Feb 2026 14:18 PM (IST)


 

जमशेदपुर : मानगो नगर निगम चुनाव की सरगर्मियों के बीच मेयर पद की प्रबल दावेदार श्रीमती कुमकुम श्रीवास्तव ने रविवार को अपने आवास पर आयोजित एक अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से चुनावी शंखनाद कर दिया। उन्होंने औपचारिक घोषणा करते हुए बताया कि वे मंगलवार, 3 फरवरी 2026 को मेयर पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में न सिर्फ़ नामांकन की तारीख़ का ऐलान हुआ, बल्कि मानगो के विकास को लेकर उनके स्पष्ट विज़न की भी झलक देखने को मिली। कुमकुम श्रीवास्तव ने कहा कि यदि जनता उन्हें सेवा का अवसर देती है, तो उनका सबसे पहला और प्राथमिक एजेंडा मानगो की पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त करना होगा।

“पानी नहीं तो विकास नहीं” – कुमकुम श्रीवास्तव.....

उन्होंने कहा कि गर्मी का मौसम नज़दीक है और हर साल मानगो के कई इलाक़ों में पानी की भयावह किल्लत सामने आती है। यह केवल प्रशासनिक समस्या नहीं, बल्कि आम जनता के रोज़मर्रा के जीवन से जुड़ा गंभीर सवाल है, जिसका स्थायी समाधान बेहद ज़रूरी है।

महिला सुरक्षा, सफ़ाई और शिक्षा होंगी प्राथमिकता, मेयर प्रत्याशी ने आगे बताया कि पेयजल के बाद उनकी प्राथमिकताओं में, महिला सुरक्षा को मज़बूत करना, शहर की साफ़-सफाई व्यवस्था सुधारना, शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करना शामिल रहेगा।


उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य मानगो को सुरक्षित, स्वच्छ और शिक्षित शहर बनाना है और यही उनके मेयर कार्यकाल का मूल मंत्र होगा।

3 फरवरी को होगा भव्य नामांकन कार्यक्रम......

कुमकुम श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि नामांकन के दिन एक भव्य नामांकन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने मानगो की जनता, समर्थकों और आम नागरिकों से बड़ी संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर

  20 Feb 2026


वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता

  19 Feb 2026


मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा

  17 Feb 2026


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025


BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल

  06 Nov 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.