Publish Date: Thu, 03 Jul 2025 19:07 PM (IST)
जमशेदपुर : जमशेदपुर के छायानगर इलाके में गुरुवार को दोपहर करीब एक बजे तेज बारिश के बाद एमजीएम अस्पताल के पास टाटा स्टील यूआइएसएल (Tata Steel UISL) द्वारा निर्मित सड़क अचानक धंस गई। सड़क धंसने से अंदर गहरा गडढा हो गया। वह तो गनीमत रही कि कोई वाहन इस गडढे के ऊपर से नहीं गुजरा वरना बड़ा हादसा हो सकता था। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क धंसने के ठीक पहले एक तेज रफ्तार कार उस जगह से होकर गुजरी। यदि कार कुछ क्षण बाद वहां से गुजरती, तो बड़ा हादसा हो जाता। धंसी हुई सड़क के नीचे गहरा गड्ढा बन गया है, जिससे राहगीरों और वाहनों के लिए खतरा बना हुआ है।
हैरानी की बात यह है कि जहां सड़क धंसी है, वहां कोई सीवर लाइन या अंडरग्राउंड पाइपलाइन नहीं है। स्थानीय लोगों का मानना है कि यह पूरी तरह से सड़क निर्माण में हुई लापरवाही और घटिया सामग्री के इस्तेमाल का नतीजा है। उन्होंने बताया कि जब सड़क का निर्माण हो रहा था, तब भी उन्होंने संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार को इसकी गुणवत्ता को लेकर शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
इलाके के सूरज कुमार ने मांग की है कि जिला प्रशासन को इस मामले की उच्चस्तरीय जांच करानी चाहिए ताकि जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठाया जा सके। घटना की सूचना मिलने के बाद भी काफी देर तक टाटा स्टील यूआईएसएल के अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे। इससे लोगों में नाराजगी है।
इस बारे में टाटा स्टील यूआईएसएल के अधिकारी राकेश पांडेय ने बताया, “मामले की शिकायत मिली है। जांच की जा रही है कि ऐसा क्यों हुआ है। सड़क की मरम्मत की तैयारी चल रही है।” फिलहाल स्थानीय निवासियों ने गड्ढे के आसपास अवरोधक लगाकर लोगों को सतर्क किया है ताकि कोई अनहोनी न हो।
JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर
20 Feb 2026
वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता
19 Feb 2026
मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा
17 Feb 2026
डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण
31 Jan 2026
JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल
19 Jan 2026
झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति
09 Jan 2026
BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर
25 Dec 2025
JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
23 Nov 2025
BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर
17 Nov 2025
BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल
06 Nov 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.