JAMSHEDPUR : बिष्टुपुर थाना के समीप, कार से टकराया ऑटो, ऑटो चालक को पीटते-पीटते थाना ले गए कार में सवार लोग, जांच में जुटी पुलिस


Publish Date: Sat, 14 Jun 2025 09:21 AM (IST)


 

जमशेदपुर : शहर के सबसे व्यस्त इलाकों में से एक बिष्टुपुर थाना के समीप शुक्रवार शाम करीब 4 बजे उस वक्त हड़कंप मच गया जब दो कार सवारों ने एक ऑटो चालक की सरेआम पिटाई शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार और ऑटो के बीच मामूली टक्कर हुई थी, लेकिन बात इतनी बढ़ गई कि कार सवारों ने ऑटो चालक को खींचकर पहले मारा और फिर उसे जबरन घसीटते हुए बिष्टुपुर थाना तक ले गए। पीड़ित ऑटो चालक ने बताया कि गलती से उसकी ऑटो एक कार से टकरा गई थी, जिसके बाद कार में बैठे दोनों लोगों ने बिना कुछ सुने उस पर हमला बोल दिया। घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास के लोग भी हैरान रह गए कि कैसे एक ऑटो चालक की बीच सड़क पर इस तरह पिटाई की जा रही है।

इस संबंध में बिष्टुपुर थाना प्रभारी उमेश कुमार ठाकुर ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रही है ताकि पूरी घटना की स्पष्ट तस्वीर सामने आ सके। स्थानीय लोगों ने इस घटना पर चिंता जताई है और कहा है कि थाना के सामने ही यदि किसी को न्याय के नाम पर पीटा जाए तो आम जनता की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित की जा सकती है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025


BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल

  06 Nov 2025


JAMSHEDPUR : डिमना चौक में बन रहा “फ्लाईओवर” बना लोगों के लिए मुसीबत, बिना अनुमति के देर रात तक सड़क जाम, नशे में धूत दिखे कर्मचारी, पढ़े पूरी खबर

  05 Nov 2025


JAMSHEDPUR : घोड़ाबांधा में ओला सर्विस सेंटर के बाहर खड़ी कई गाड़ियां धू-धू कर जलीं, मची अफरातफरी, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू

  04 Nov 2025


रक्षा बंधन 2025 : श्रवण नक्षत्र और सौभाग्य योग में मनाया जाएगा राखी का पर्व, जानें शुभ मुहूर्त

  09 Aug 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.