Publish Date: Wed, 10 Sep 2025 09:23 AM (IST)
जमशेदपुर : गोलमुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत नीलडीह के पास मंगलवार की रात एक सनसनीखेज घटना हुई. एक स्कूटी सवार बदमाशों ने टाटा मोटर्स में कार्यरत सुरेंद्र सिंह की पत्नी नीतू सिंह से पर्स छीनने का प्रयास किया. यह घटना स्थानीय लोगों के बीच खौफ और चिंता का विषय बनी हुई है. नीतू सिंह अपने छह वर्षीय बेटे सार्थक सिंह के साथ साकची से अपने घर लौट रही थीं, तभी नीलडीह सिग्नल के पास पीछे से आए एक अज्ञात स्कूटी सवार युवक ने उनकी पत्नी का पर्स झपटने की कोशिश की. नीतू सिंह ने साहस दिखाते हुए अपने पर्स को मजबूती से थामे रखा, जिससे आरोपी पर्स नहीं छीन पाया. इस दौरान छीना-झपटी के कारण नीतू और उनका बेटा सार्थक सड़क पर गिर पड़े।
गिरने से सार्थक के सिर पर गंभीर चोटें आईं, जबकि नीतू के चेहरे पर भी चोटें आईं. घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद की और घायल मां-बेटे को।टाटा मोटर्स अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार शुरू कर दिया. नीतू व सार्थक की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है. पीड़ित सुरेंद्र सिंह ने बताया कि वह परिवार के साथ साकची से घर लौट रहे थे. अचानक पीछे से आए स्कूटी सवार युवक ने नीतू का पर्स छीनने का प्रयास किया. नीतू ने पर्स को मजबूती से थामे रखा, जिससे आरोपी चंगुल नहीं छोड पाया और नीतू व उनका बेटा सड़क पर गिर पड़े. घटना की सूचना मिलने के बाद गोलमुरी थाना प्रभारी राजन कुमार सिंह दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर तत्परता दिखाते हुए. आरोपी को 2 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया. थाना प्रभारी राजन कुमार सिंह ने बातचीत के दौरान बताया कि पुलिस क्षेत्र की जनता के लिए 24 घंटा उपलब्ध है. मेरे थाना क्षेत्र में किसी भी तरह के अपराध या घटना को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. और दोषियों में सख्त से सख्त करवाई किया जाएगा. जनता बैखौफ होकर रहे घबराने की कोई जरूरत नहीं है।
JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर
20 Feb 2026
वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता
19 Feb 2026
मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा
17 Feb 2026
डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण
31 Jan 2026
JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल
19 Jan 2026
झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति
09 Jan 2026
BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर
25 Dec 2025
JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
23 Nov 2025
BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर
17 Nov 2025
BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल
06 Nov 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.