JAMSHEDPUR : बर्मामाइंस सुनसुनिया गेट के पास पार्किंग में चेसिस चालक के साथ मारपीट, दबंगों पर जानलेवा हमले का आरोप


Publish Date: Sat, 05 Jul 2025 15:30 PM (IST)


 

जमशेदपुर : बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के सुनसुनिया गेट के पास शनिवार को दिनदहाड़े एक चेसिस चालक पर जानलेवा हमला कर दिया गया। घायल चालक कमलेश यादव ने आरोप लगाया है कि स्थानीय दबंगों ने पहले चेसिस से जबरन माल उतारा और विरोध करने पर उसकी पिटाई कर दी। हमले में कमलेश का सिर फट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना उस समय हुई जब कमलेश यादव ट्रक में सामान लेकर सुनसुनिया गेट पहुंचा। वहां पहले से मौजूद स्थानीय युवक सांड, शुभम और महेश ने जबरन माल उतरवाना शुरू कर दिया। विरोध करने पर तीनों ने मिलकर कमलेश पर हमला कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया।

स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह कमलेश को हमलावरों से बचाया और पुलिस को सूचना दी। घायल हालत में कमलेश को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। बाद में उसने बर्मामाइंस थाना पहुंचकर लिखित तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


कमलेश यादव ने बताया कि इन तीनों से उसका पहले भी विवाद हो चुका है और वे अक्सर दबंगई दिखाते रहते हैं। इधर पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है और आरोपियों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि सुनसुनिया गेट क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं आम हो गई हैं और कुछ असामाजिक तत्व लगातार दहशत फैलाने का काम कर रहे हैं। लोगों ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है ताकि क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनी रहे।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर

  20 Feb 2026


वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता

  19 Feb 2026


मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा

  17 Feb 2026


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025


BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल

  06 Nov 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.