Publish Date: Fri, 05 Sep 2025 08:54 AM (IST)
जमशेदपुर : पुलिस द्वारा खबर संकलन करने गए पत्रकार के साथ कथित रूप से मारपीट और अभद्र व्यवहार करने का मामला प्रकाश में आया है. इसके खिलाफ प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के सदस्यों ने उलीडीह थाना में जोरदार प्रदर्शन व नाराजगी जताई. पत्रकारों का गुस्सा देखते हुए घटना की सूचना जिला पुलिस कप्तान एसएसपी पियूष पांडे और एसपी सिटी कुमार शिवाशीष तक पहुंचाई गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने भरोसा दिलाया कि घटना की जांच कर दोषी पुलिसकर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, घायल पत्रकारों ने उलीडीह थाना के माध्यम से वरीय पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत भी सौंपी है।
जानकारी के अनुसार, बुधवार की शाम स्थानीय पत्रकार आकाश कुमार और अभिषेक सिन्हा किसी खबर को कवर करने के सिलसिले में उलीडीह थाना पहुंचे थे। इसी दौरान वहां मौजूद एएसआई मुकेश दुबे ने दोनों पत्रकारों के साथ अभद्र व्यवहार किया। आरोप है कि उन्होंने पत्रकारों को गाली-गलौज करने के साथ ही लाठी से पिटाई कर दी। पिटाई के बाद दोनों को घायल अवस्था में थाने की हाजत में बैठा दिया गया. घटना की जानकारी मिलते ही प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के सचिव विकास श्रीवास्तव को सूचना दी गई।
इसके बाद प्रेस क्लब के वरिष्ठ पदाधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय पत्रकार थाना पहुंचे. वहां पत्रकारों ने एएसआई की गुंडागर्दी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और दोषी पुलिसकर्मी पर तत्काल कार्रवाई की मांग की। इस घटना के बाद से पत्रकारों में गहरी नाराजगी है। उनका कहना है कि जब चौथे स्तंभ के प्रतिनिधि ही सुरक्षित नहीं हैं तो आम नागरिक की सुरक्षा का सवाल और बड़ा हो जाता है. प्रेस क्लब ने स्पष्ट कहा है कि यदि दोषी पुलिसकर्मी पर शीघ्र कार्रवाई नहीं होती है तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए बाध्य होंगे. इस पूरे कांड ने एक बार फिर पुलिस-जनसरोकार और पत्रकारिता की स्वतंत्रता और सुरक्षा पर सवाल उठने लगा है. पत्रकारों का कहना है कि खबरों को कवर करना उनका दायित्व है और इसमें बाधा डालना लोकतांत्रिक व्यवस्था पर कुठाराघात है। अब देखना होगा कि जिला पुलिस प्रशासन इस मामले में क्या ठोस कदम उठाता है।
डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण
31 Jan 2026
JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल
19 Jan 2026
झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति
09 Jan 2026
BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर
25 Dec 2025
JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
23 Nov 2025
BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर
17 Nov 2025
BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल
06 Nov 2025
JAMSHEDPUR : डिमना चौक में बन रहा “फ्लाईओवर” बना लोगों के लिए मुसीबत, बिना अनुमति के देर रात तक सड़क जाम, नशे में धूत दिखे कर्मचारी, पढ़े पूरी खबर
05 Nov 2025
JAMSHEDPUR : घोड़ाबांधा में ओला सर्विस सेंटर के बाहर खड़ी कई गाड़ियां धू-धू कर जलीं, मची अफरातफरी, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू
04 Nov 2025
रक्षा बंधन 2025 : श्रवण नक्षत्र और सौभाग्य योग में मनाया जाएगा राखी का पर्व, जानें शुभ मुहूर्त
09 Aug 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.