JAMSHEDPUR : सायरन बजते ही सीएच एरिया में अलर्ट हो गए सिविल डिफेंस के जवान, मैदान में खेल रहे बच्चे जमीन पर लेटे


Publish Date: Wed, 07 May 2025 17:33 PM (IST)


 

जमशेदपुर : बिष्टुपुर के सर्किट हाउस नॉर्दर्न टाउन में सर्किट हाउस एरिया में एयर स्ट्राइक माक ड्रिल शुरू हो गई है। माक ड्रिल का सायरन बजते ही सर्किट हाउस एरिया में तैनात सिविल डिफेंस के जवान अलर्ट हो गए। सामने मैदान में क्रिकेट मैच हो रहा था।जैसे ही बच्चों ने सायरन सुना सभी जमीन पर लेट गए। ताकि हवाई हमले से बचा जा सके।


एयर स्ट्राइक ठीक 5 बजे महारानी मेंशन के ए ब्लॉक में हुई। एयर स्ट्राइक की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। इनमें एसडीओ शताब्दी मजूमदार ,सिटी एसपी, सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल आदि थे। सिविल डिफेंस के जवानों ने बिल्डिंग को कार्डन आफ कर दिया। अग्नि शमन विभाग की गाड़ियां पहुंच गईं। सिविल डिफेंस के जवानों को बिल्डिंग में भेजा गया ताकि पता चल सके कि एयर स्ट्राइक से कितना नुकसान हुआ है।


बिल्डिंग में घुसे जवानों ने बताया कि बिल्डिंग में काफी डैमेज हुआ है। कई लोग घायल हुए हैं। माक ड्रिल के लिए पुलिस के जवान भी तैनात किए गए हैं। जुबली पार्क का गेट बंद कर दिया गया है। किसी को जुबिली पार्क से आने जाने नहीं दिया जा रहा है।


सर्किट हाउस एरिया की तरफ आने जाने वालों पर निगाह रखी जा रही है। क्षेत्र में लोगों को हिदायत दे दी गई थी कि एयर स्ट्राइक संभावित है। इसलिए कोई भी किसी भी तरह की रोशनी नहीं करेगा। ना लाइट ऑन करेगा। माक ड्रिल स्थल पर साढ़े तीन बजे से ही लोगों की भीड़ जुटी थी। लोग माक ड्रिल देखने आए थे। माक ड्रिल से पहले सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने वहां मौजूद आम जनता को वहां से हटा दिया। सिविल डिफेंस के जवानों ने माइक से अपील की कि लोग माक ड्रिल स्थल को खाली कर दें।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025


BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल

  06 Nov 2025


JAMSHEDPUR : डिमना चौक में बन रहा “फ्लाईओवर” बना लोगों के लिए मुसीबत, बिना अनुमति के देर रात तक सड़क जाम, नशे में धूत दिखे कर्मचारी, पढ़े पूरी खबर

  05 Nov 2025


JAMSHEDPUR : घोड़ाबांधा में ओला सर्विस सेंटर के बाहर खड़ी कई गाड़ियां धू-धू कर जलीं, मची अफरातफरी, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू

  04 Nov 2025


रक्षा बंधन 2025 : श्रवण नक्षत्र और सौभाग्य योग में मनाया जाएगा राखी का पर्व, जानें शुभ मुहूर्त

  09 Aug 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.