Publish Date: Tue, 22 Jul 2025 17:29 PM (IST)
जमशेदपुर : सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह और महासचिव गुरुचरण सिंह बिल्ला पर दुष्कर्म के आरोप लगने के बाद सिख समाज में आक्रोश है. मंगलवार को बड़ी संख्या में सिख समुदाय के लोगों ने रैली निकालकर जमशेदपुर के उपायुक्त कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया और आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग की. सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा उपायुक्त को सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया है कि एक महिला ने भगवान सिंह और गुरुचरण सिंह बिल्ला के खिलाफ यौन शोषण का झूठा आरोप लगाते हुए न्यायालय में शिकायतवाद दर्ज कराया है।
कमेटी का आरोप है कि समाज के ही कुछ असामाजिक तत्व इन दोनों पदाधिकारियों पर अनैतिक कार्य करने का दबाव बना रहे थे, और इनकार करने पर उन्हें बदनाम करने की साजिश रची गई. कमेटी ने इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और गहन जांच की मांग की है और कहा है कि वे जांच में हर संभव सहयोग को तैयार हैं. साथ ही दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग भी की गई है. इसके विरोध में सिख समाज के लोगों ने एक रैली निकाल कर उपायुक्त कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया।
इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल रहीं, जिन्होंने “भगवान सिंह निर्दोष हैं” जैसे नारे लगाते हुए कमेटी पदाधिकारियों के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की. प्रदर्शनकारियों ने उपायुक्त और एसएसपी को ज्ञापन सौंपते हुए आरोप लगाया कि यह मामला छवि को धूमिल करने और धार्मिक संगठन को कमजोर करने की साजिश है. समाज के नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि इस मामले में जल्द निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई नहीं हुई, तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे।
JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
23 Nov 2025
BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर
17 Nov 2025
BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल
06 Nov 2025
JAMSHEDPUR : डिमना चौक में बन रहा “फ्लाईओवर” बना लोगों के लिए मुसीबत, बिना अनुमति के देर रात तक सड़क जाम, नशे में धूत दिखे कर्मचारी, पढ़े पूरी खबर
05 Nov 2025
JAMSHEDPUR : घोड़ाबांधा में ओला सर्विस सेंटर के बाहर खड़ी कई गाड़ियां धू-धू कर जलीं, मची अफरातफरी, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू
04 Nov 2025
रक्षा बंधन 2025 : श्रवण नक्षत्र और सौभाग्य योग में मनाया जाएगा राखी का पर्व, जानें शुभ मुहूर्त
09 Aug 2025
BREAKING : सोनारी के दोमुहानी डोबो पूल से भूइयांडीह की युवती लगाई छलांग, खोजबीन जारी
01 Aug 2025
चाईबासा : सिगरेट पीने के आरोप में जनसेवक सस्पेंड, कार्यालय में सिगरेट पीते वीडियो हुआ था वायरल, मुख्यमंत्री के आदेश के बाद हुई करवाई, पढ़े पूरी खबर
07 Jul 2025
BIG BREAKING : पुरी रथ यात्रा में बड़ा हादसा, 600 श्रद्धालु घायल
28 Jun 2025
BREAKING : चांडिल डैम के 10 गेट एकसाथ खोले गए, 3109 क्यूमेक्स पानी का विकराल बहाव, नदियों में तबाही का अलर्ट!
20 Jun 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.