Publish Date: Sat, 13 Sep 2025 08:36 AM (IST)
जमशेदपुर : गोलमुरी थाना क्षेत्र में 11 सितंबर 2025 को दोपहर लगभग 4:20 बजे पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि दो व्यक्ति “बाउन शुगर” बेचने के लिए बंद पड़े केबल कंपनी के पास ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं। सूचना मिलने के बाद गोलमुरी थाना में रा.न.हा. संख्या-26/25, दिनांक 11.09.2025 दर्ज कर पुलिस उपाधीक्षक नगर, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर के नेतृत्व में छापामारी टीम को घटना स्थल पर भेजा गया।
टीम केबल कंपनी जाने वाले रास्ते पर पहुंची और देखा कि कंपनी के आगे शेड में दो व्यक्ति बैठे हैं। पुलिस को देखकर वे भागने लगे, जिसमें से एक व्यक्ति को पकड़ लिया गया. जबकि दूसरा फरार हो गया। पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम अमन रवानी, उम्र 30 वर्ष, पिता विष्णु रवानी, पता – स्लैग रोड, नियर सब्जी दुकान, थाना-गोलुमुरी, जिला-पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर बताया।
एनडीपीएस एक्ट के तहत एसओपी का पालन करते हुए उसकी तलाशी ली गई। तलाशी में उसके पास से कुल 15 पुड़िया (कुल वजन 1.10 ग्राम), 2170 रुपये नगद, दो बीड़ी और एक सिल्वर पेपर का टुकड़ा बरामद किया गया। सभी बरामद सामग्री को विधिवत जप्त कर जप्ती सूची तैयार की गई। आरोपी अमन रवानी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम और पता: अमन रवानी, उम्र 30 वर्ष, पिता विष्णु रवानी, स्लैग रोड, नियर सब्जी दुकान, थाना-गोलुमुरी, जिला-पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर।
कांड में जप्त की गई सामग्री में कुल 15 पुड़िया (कुल वजन 1.10 ग्राम), 2170 रुपये नगद, दो बीड़ी और एक सिल्वर पेपर का टुकड़ा शामिल है।
छापामारी में शामिल पुलिस सदस्य सुनील कुमार चौधरी, पुलिस उपाधीक्षक, नगर, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर; पु.नि. संजय सुमन, पु.नि.-सह-थाना प्रभारी, गोलुमुरी; पु.अ.नि. अजीत प्रकाश; पु.अ.नि. सुभाष रजक; पु.अ.नि. राज रौशन सिन्हा; उपेन्द्र कुमार सहित अन्य अधिकारी शामिल थे।
यह कार्रवाई पुलिस की सक्रियता और गुप्त सूचना पर आधारित थी, जिसमें नशीले पदार्थ की बिक्री में संलिप्त आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर
20 Feb 2026
वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता
19 Feb 2026
मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा
17 Feb 2026
डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण
31 Jan 2026
JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल
19 Jan 2026
झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति
09 Jan 2026
BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर
25 Dec 2025
JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
23 Nov 2025
BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर
17 Nov 2025
BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल
06 Nov 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.