Publish Date: Tue, 03 Jun 2025 17:04 PM (IST)
जमशेदपुर : शहर के सिदगोड़ा थाना अंतर्गत बाराद्वारी क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर चायनीज चापड़ से हमला कर दिया गया। घटना मंगलवार रात की है, जब तीन युवकों ने मिलकर मुना मदक नामक युवक पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले में मुना के सिर पर गंभीर चोट आई है। घायल को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पीड़ित मुना मदक ने बताया कि घटना की शुरुआत मंगलवार को उसकी बहन की शादी के दौरान हुई। शादी समारोह एमजीएम थाना क्षेत्र के मुखिया डागा में हो रहा था, जहां डीजे बजाने के लिए कुछ युवक पहुंचे थे। आरोप है कि वे नशे में धुत होकर गाली गलौज करने लगे। मुना और उसके साथियों ने जब विरोध किया तो बात बढ़ गई और एक युवक को थप्पड़ भी मारना पड़ा।
इसी बात को लेकर बुधवार को बाराद्वारी में तीन युवकों ने मुना पर अचानक चायनीज चापड़ से हमला कर दिया और उसकी बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है।
बीती रात पुरानी रंजिश के चलते रोहित ने मुना पर मारपीट की। बुधवार सुबह बाराद्वारी में मुना अपने दोस्त को लेने पहुंचा तो आरोपित युवकों ने उसकी बाइक तोड़ दी और चाइनीज चापड़ से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। मुना का आरोप है कि रोहित, शेखर और उनके एक साथी ने इस हमले को अंजाम दिया। घायल युवक मुखिया डागा का निवासी है और एमजीएम अस्पताल में भर्ती है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर
20 Feb 2026
वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता
19 Feb 2026
मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा
17 Feb 2026
डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण
31 Jan 2026
JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल
19 Jan 2026
झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति
09 Jan 2026
BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर
25 Dec 2025
JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
23 Nov 2025
BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर
17 Nov 2025
BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल
06 Nov 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.