JAMSHEDPUR : मानगो पुल पर भीषण जाम में फंसी प्रसव पीड़ा से तड़पती महिला ने "AMBULANCE" में दिया बच्ची को जन्म, जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ


Publish Date: Thu, 22 May 2025 09:08 AM (IST)


 

जमशेदपुर : मानगो पुल पर प्रसव पीड़ा के बाद कोवाली की माला रानी भगत (24) तड़पती रही. उसे संभालने के लिए एंबुलेंस में उसके पति फूलचंद भगत और सहिया बासंती पात्रो ही थे. मानगो पुल पर लगे लंबे जाम के कारण माला रानी की स्थिति काफी बिगड़ गयी थी. सांसद विद्युत वरण महतो द्वारा प्रदत्त एंबुलेंस का चालक सुभाष गिरि ने काफी हिम्मत का परिचय दिया, जिसके बाद वह जच्चा-बच्चा को गंभीर स्थिति में लेकर साकची एमजीएम अस्पताल पहुंचा, जहां आनन-फानन में उसे भर्ती कराया गया, जिसके बाद जानकारी दी गयी कि माला और उसकी बेटी सुरक्षित है।


माला रानी के पति फूलचंद भगत ने बताया कि उसकी ससुराल डुमरिया के भागाबांधी गांव में है. जनवरी से ही पत्नी अपने मायके चली गयी थी. बुधवार की शाम प्रसव पीड़ा होने के बाद उसे डुमरिया सीएचसी ले जाया गया, जहां से उसे जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल रेफर किया गया।



फुलचंद ने बताया कि देर होने के कारण एंबुलेंस से लेकर वे जमशेदपुर आ रहे थे, एनएच 33 बालीगुमा के आस-पास उसने बेटी को जन्म दे दिया. इसके बाद जब मानगो डिमना रोड की ओर बढ़े तो जानकारी मिली की पुल काफी देर से जाम है. प्रसव पीड़ा और अधर में बच्चे की स्थिति को लेकर वे लोग काफी परेशान रहे, एक घंटे से अधिक समय तक वे मानगो पुल से पहले डिमना रोड पर जाम में फंसे रहे. फुलचंद भगत ने बताया कि उसके छह साल का एक बेटा भी है. फुलचंद भगत खेती के अलावा ग्राहक सेवा केंद्र में काम करते हैं।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025


BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल

  06 Nov 2025


JAMSHEDPUR : डिमना चौक में बन रहा “फ्लाईओवर” बना लोगों के लिए मुसीबत, बिना अनुमति के देर रात तक सड़क जाम, नशे में धूत दिखे कर्मचारी, पढ़े पूरी खबर

  05 Nov 2025


JAMSHEDPUR : घोड़ाबांधा में ओला सर्विस सेंटर के बाहर खड़ी कई गाड़ियां धू-धू कर जलीं, मची अफरातफरी, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू

  04 Nov 2025


रक्षा बंधन 2025 : श्रवण नक्षत्र और सौभाग्य योग में मनाया जाएगा राखी का पर्व, जानें शुभ मुहूर्त

  09 Aug 2025


BREAKING : सोनारी के दोमुहानी डोबो पूल से भूइयांडीह की युवती लगाई छलांग, खोजबीन जारी

  01 Aug 2025


चाईबासा : सिगरेट पीने के आरोप में जनसेवक सस्पेंड, कार्यालय में सिगरेट पीते वीडियो हुआ था वायरल, मुख्यमंत्री के आदेश के बाद हुई करवाई, पढ़े पूरी खबर

  07 Jul 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.