Publish Date: Fri, 28 Feb 2025 08:56 AM (IST)
जमशेदपुर : जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में एक दुर्लभ नवजात बच्चे का इलाज चल रहा है. यह बच्चा शारीरिक रूप से बेहद असामान्य है. उसके एक ही पैर हैं और लिंग का भी कोई स्वरूप नहीं है. इस बच्चे का वजन मात्र डेढ़ किलो है, जो किसी नवजात के लिए अत्यंत कम होता है. डॉक्टर बच्चे का ईलाज कर रहे हैं।
दरअसल बुधवार को सरायकेला के नीमडीह थाना क्षेत्र के पारगामा निवासी बिनोद सिंह सरदार की पत्नी आशा सिंह सरदार को प्रसव पीड़ा शुरू हुई. उन्हें तुरंत नीमडीह प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां आशा सिंह सरदार ने एक दुर्लभ बच्चे को जन्म दिया, जिसके बाद स्थिति को देखते हुए बच्चे को जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया।
एमजीएम अस्पताल में बच्चे का इलाज विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा किया जा रहा है. डॉक्टरों ने इस मामले को मेडिकल फील्ड के लिए एक दुर्लभ और अनोखा मामला माना है. वे बच्चे की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं. इस दुर्लभ जन्म को लेकर ग्रामीणों की अलग- अलग राय है. कुछ ग्रामीणों का कहना है कि इस बच्चे का जन्म ग्रहण दोष के कारण हुआ है. वे मानते हैं कि ग्रहण के समय कुछ अशुभ घटनाएं घटने के कारण इस तरह के असामान्य बच्चे पैदा होते हैं।
JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर
20 Feb 2026
वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता
19 Feb 2026
मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा
17 Feb 2026
डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण
31 Jan 2026
JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल
19 Jan 2026
झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति
09 Jan 2026
BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर
25 Dec 2025
JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
23 Nov 2025
BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर
17 Nov 2025
BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल
06 Nov 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.