JAMSHEDPUR : अजब-गजब : जुगसलाई का सैफ अली की संदिग्ध मौत, घर से निकला 11 अप्रैल को, पुलिस को शव मिला 24 अप्रैल को, पहचान नहीं होने पर पुलिस ने 29 अप्रैल को कर दिया दाह संस्कार, 3 मई को परिजन को लगा पता, परिजन बोले हत्या हुई है....


Publish Date: Mon, 05 May 2025 10:57 AM (IST)


 

जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र के हबीब नगर गोल घर स्कूल निवासी 26 वर्षीय सैफ अली की मौत अब रहस्य बनती जा रही है. सैफ अली 11 अप्रैल 2025 को पम्मी नामक महिला से शादी करने की बात कहकर घर से निकला था. परिवार के विरोध के बावजूद वह नहीं रुका और इसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं मिला. परिजन कई बार जुगसलाई थाना जाकर गुमशुदगी का मामला दर्ज कराने का प्रयास करते रहे, लेकिन पुलिस की कथित उदासीनता के कारण रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।



इधर, 3 मई को सैफ अली की बहन शब्बो को सूचना मिली कि बागबेड़ा थाना अंतर्गत रेलवे ट्रैफिक कॉलोनी के एक खाली क्वार्टर (T/105/1/12) से युवक का शव बरामद हुआ था. जब शब्बो ने बागबेड़ा थाना पहुंचकर अपने भाई की तस्वीर दिखाई, तो पुष्टि हुई कि शव उसी का था. पुलिस ने बताया कि शव 24 अप्रैल को मिला था और पहचान न होने के कारण पोस्टमॉर्टम के बाद 29 अप्रैल को पार्वती बर्निंग घाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया।

परिजन पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं. उनका कहना है कि शव का धर्म देखकर उसे कब्रिस्तान में दफनाया जाना चाहिए था, लेकिन उसे हिन्दू रीति-रिवाज से जला दिया गया. शब्बो ने आरोप लगाया कि सैफ अली की मौत करंट से नहीं, बल्कि यह हत्या है, जिसे अनिमेष कुमार राम नामक व्यक्ति के आवेदन पर सामान्य मौत (यूडी) का मामला बनाकर दबाया जा रहा है. बागबेड़ा थाना के एक पुलिसकर्मी नौशाद ने बताया कि शव मिलने पर वह सड़ चुका था और अखबार में विज्ञापन देने के बाद भी कोई परिजन नहीं आया. शव को पोस्टमॉर्टम के बाद नियमानुसार जला दिया गया. उन्होंने कहा कि परिजन एफआईआर दर्ज कराने के लिए स्वतंत्र हैं और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

परिवार अब हत्या का मामला दर्ज करने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहा है. परिजनों का कहना है कि अगर पुलिस ने समय रहते गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज की होती, तो सैफ अली का शव पहचान कर उसे सही तरीके से दफनाया जा सकता था. इधर बागबेड़ा थाना प्रभारी गोपाल कृष्ण यादव ने बताया कि लाश सड़ी-गली थी. परिवार वाले जो शिकायत देंगे उस अनुसार कार्रवाई होगी।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर

  20 Feb 2026


वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता

  19 Feb 2026


मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा

  17 Feb 2026


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025


BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल

  06 Nov 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.