Publish Date: Thu, 29 Jan 2026 10:51 AM (IST)
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत भालूबासा स्थित इंद्रनगर जोड़ा मंदिर के पास देर रात एक घर में शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। घटना के समय घर के सभी लोग गहरी नींद में सो रहे थे। अचानक घर के अंदर से चीख-पुकार की आवाज सुनाई दी, तो परिजन और आसपास के लोग सतर्क हुए।
आग की भयावहता को देखते हुए घर के लोग किसी तरह बाहर निकलने में सफल रहे और तत्काल इसकी सूचना सीतारामडेरा थाना एवं फायर ब्रिगेड को दी गई। हालांकि, परिजनों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद करीब एक घंटे की देरी से फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, जिससे आग ने विकराल रूप ले लिया।
इस दर्दनाक हादसे में घर के अंदर फंसी 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला शौमा मुखर्जी की जलकर मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, घर की छत पर मौजूद एक तोते की भी दम घुटने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में मातम और आक्रोश का माहौल है।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर टीएमएच अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आग लगने के वास्तविक कारणों की पुष्टि की जा रही है।
स्थानीय लोगों में घटना को लेकर गहरा आक्रोश है। लोगों का कहना है कि अगर समय पर फायर ब्रिगेड पहुंच जाती, तो शायद इस हादसे को टाला जा सकता था। फिलहाल, प्रशासन और अग्निशमन विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर
20 Feb 2026
वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता
19 Feb 2026
मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा
17 Feb 2026
डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण
31 Jan 2026
JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल
19 Jan 2026
झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति
09 Jan 2026
BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर
25 Dec 2025
JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
23 Nov 2025
BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर
17 Nov 2025
BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल
06 Nov 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.