JAMSHEDPUR : देर रात स्क्रैप टाल में लगा भीषण आग, काफी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू


Publish Date: Wed, 22 Oct 2025 11:12 AM (IST)


 

जमशेदपुर : जमशेदपुर शहर के सोनारी थाना क्षेत्र स्थित ग्वाला बस्ती में देर रात एक स्क्रैप टाल में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि आग लगने के पीछे पटाखों की चिंगारी होने की आशंका जताई जा रही है। घटना में पांच लाख रुपये से अधिक का नुकसान होने का अनुमान लगाया गया है।

घटना के समय स्क्रैप टाल के पास घनी आबादी वाली बस्तियां बसी हुई थीं। अगर समय रहते फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर नहीं पहुंचतीं, तो आग आसपास के घरों तक फैल सकती थी और बड़ा हादसा हो सकता था।दमकल कर्मियों ने मौके पर कई घंटे तक पानी की बौछारें कर आग पर नियंत्रण पाया।

“रात लगभग डेढ़ बजे हम लोग पूजा करके घर लौटे ही थे कि स्थानीय लोगों ने सूचना दी कि टाल में आग लग गई है। जब हम पहुंचे, तब तक आग ने पूरे परिसर को अपनी चपेट में ले लिया था। इसमें पांच लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।” फायर विभाग और स्थानीय पुलिस ने मौके का मुआयना किया और आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

फायर विभाग ने प्रारंभिक जांच में पटाखे या खुले में फेंके गए ज्वलनशील पदार्थ से आग लगने की संभावना जताई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर घटना की विस्तृत जांच कर रही है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर

  20 Feb 2026


वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता

  19 Feb 2026


मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा

  17 Feb 2026


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025


BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल

  06 Nov 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.