JAMSHEDPUR : परसुडीह के सरजमदा में घर में लगा भीषण आग, मचा अफरा-तफरी


Publish Date: Fri, 23 Jan 2026 11:10 AM (IST)


 

जमशेदपुर : जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत सरजामदा में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक घर में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया. मिली जानकारी के अनुसार यह आग सरजामदा निवासी सुशीला पूर्ति के घर में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। राहत की बात यह रही कि घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था।


स्थानीय लोगों के अनुसार, घर से उठती चिंगारी और धुएं को देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और शोर मचाया। इसके बाद परसुडीह थाना और दमकल विभाग को कई बार फोन किया गया, लेकिन दमकल गाड़ी समय पर मौके पर नहीं पहुंच सकी. दमकल के नहीं पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए पाइप और पानी की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक घर का सारा सामान जलकर राख हो चुका था।
घटना के बाद क्षेत्र में दमकल विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर लोगों में नाराजगी देखी गई।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025


BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल

  06 Nov 2025


JAMSHEDPUR : डिमना चौक में बन रहा “फ्लाईओवर” बना लोगों के लिए मुसीबत, बिना अनुमति के देर रात तक सड़क जाम, नशे में धूत दिखे कर्मचारी, पढ़े पूरी खबर

  05 Nov 2025


JAMSHEDPUR : घोड़ाबांधा में ओला सर्विस सेंटर के बाहर खड़ी कई गाड़ियां धू-धू कर जलीं, मची अफरातफरी, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू

  04 Nov 2025


रक्षा बंधन 2025 : श्रवण नक्षत्र और सौभाग्य योग में मनाया जाएगा राखी का पर्व, जानें शुभ मुहूर्त

  09 Aug 2025


BREAKING : सोनारी के दोमुहानी डोबो पूल से भूइयांडीह की युवती लगाई छलांग, खोजबीन जारी

  01 Aug 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.