JAMSHEDPUR : सीतारामडेरा में युवती ने किया जीवनलीला को समाप्त, फंदे से लटकता मिला शव, जांच में जुटी पुलिस


Publish Date: Tue, 23 Dec 2025 16:06 PM (IST)


 

जमशेदपुर : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत छायानगर दुर्गा मंदिर के पास रहने वाली अंजना कुमारी (19) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना सोमवार देर शाम की बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना सीतारामडेरा थाना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और अंजना को फंदे से उतारकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों के अनुसार, घटना के समय अंजना के पिता अपनी दुकान पर गए हुए थे, जबकि घर में अंजना अपनी मां के साथ मौजूद थी। इसी दौरान किसी समय अंजना ने कमरे में दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली। जब काफी देर तक कोई हलचल नहीं हुई तो परिजनों को शक हुआ और दरवाजा खोलने पर घटना का पता चला।


घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। आसपास के लोगों की भी मौके पर भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की।फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर

  20 Feb 2026


वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता

  19 Feb 2026


मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा

  17 Feb 2026


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025


BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल

  06 Nov 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.