JAMSHEDPUR : CKP विधायक विधायक सुखराम उरांव के प्रतिनिधि को गोली मारने वाले शूटर समेत 3 आरोपी गिरफ्तार


Publish Date: Sat, 12 Jul 2025 18:18 PM (IST)


 

जमशेदपुर : बिष्टुपुर थाना पुलिस ने गुरुवार की रात खाऊ गली में हुए गोलीकांड का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है. पुलिस ने घटना में शामिल तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. उनके पास से घटना में इस्तेमाल की गई सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल, तीन जिंदा गोली और मोटरसाइकिल बरामद की गई है. गिरफ्त में आए युवकों में बागबेड़ा निवासी बादल कुमार प्रसाद उर्फ काला, कीताडीह निवासी पवन कुमार और मोहम्मद वाजिद उर्फ हबलु शामिल है. मालूम हो कि इनके द्वारा रेकी कर सीकेपी विधायक सुखराम उरांव के प्रतिनिधि समरेश सिंह उर्फ गुड्डु को गोली मार कर घायल कर दिया गया था. घटना के बाद अपराधी बाइक से फरार हो गए थे।

घटना के बाद वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक मनोज ठाकुर के नेतृत्व में विशेष अनुसंधान टीम का गठन किया गया. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी साक्ष्यों और खुफिया जानकारी के आधार पर छापेमारी की. छापेमारी के दौरान तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने इनके पास से एक सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल, तीन जिंदा गोली और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है. पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी बादल कुमार प्रसाद का आपराधिक इतिहास पहले भी रहा है. उसके खिलाफ बिष्टुपुर थाना में रेप और पोक्सो एक्ट का मामला दर्ज है. इसकी जानकारी शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस कर एसएसपी पीयूष पांडेय ने दी. उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है. अन्य संलिप्त लोगों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर

  20 Feb 2026


वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता

  19 Feb 2026


मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा

  17 Feb 2026


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025


BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल

  06 Nov 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.