JAMSHEDPUR : गोलमुरी के टूइलाडुंगरी में नगद व जेवरात सहित 15 लाख की चोरी... जांच में जुटी पुलिस


Publish Date: Fri, 07 Feb 2025 12:23 PM (IST)


 

जमशेदपुर : शहर के गोलमुरी थाना क्षेत्र के टूइलाडुंगरी ईलाके में गुरुवार की रात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है. गम्हरिया के एक कंपनी में काम करने वाले भुक्तभोगी मधुसूदन जोशी को घटना में करीब 15 लाख रुपये मूल्य की जेवर और नकदी का नुकसान हुआ है. सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल पहुंच गई थी और पूरे मामले की जांच कर रही है।



भुक्तभोगी मधुसूदन जोशी ने बताया कि घटना रात के 9.30 बजे से लेकर रात के 10.45 बजे के बीच की है. इस बीच वे सपरिवार सिदगोड़ा के सूर्य मंदिर में एक शादी समारोह में गए हुए थे. वहां से लौटते ही देखा कि घर के सामान बिखरे हुए हैं. इसके बाद उन्हें आभास हो गया था कि चोरी हुई है।


चोरों ने घटना को अंजाम देने के लिए मकान के पीछे में स्थित गेट का ताला तोड़ दिया और भीतर घुस गए. इसके बाद नकद 15 हजार रुपये समेत कुल 15 लाख रुपये मूल्य के जेवर लेकर फरार हो गए।


पूरे मामले में मधुसूदन जोशी को आशंका है कि उनके रिश्तेदारों का भी हाथ हो सकता है. घटना हो गई, लेकिन मकान के ऊपर में रहने वाले रिश्तेदारों को इसकी जानकारी कैसे नहीं लगी? उन्हें पूरा विश्वास है कि घटना को अंजाम देने के पहले उनकी रेकी की गई होगी.
सीसीटीवी कैमरा खंगाल रही पुलिस
घटना के बाद इसका उद्भेदन करने के लिए पुलिस सीसीटीवी कैमरा खंगाल रही है. आस-पड़ोस में सीसीटीवी कैमरा भी लगा हुआ है. अब पुलिस की पूरी जांच सीसीटीवी कैमरा पर ही निर्भर है. इसके पहले भुक्तभोगी ने 100 नंबर डायल कर घटना की जानकारी पुलिस को दी थी।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर

  20 Feb 2026


वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता

  19 Feb 2026


मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा

  17 Feb 2026


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025


BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल

  06 Nov 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.