JAMAHEDPUR : कदमा पुलिस को बड़ी सफलता, अपराध की योजना बनाते दो बदमाश गिरफ्तार, हथियार व जिंदा कारतूस बरामद


Publish Date: Fri, 23 Jan 2026 17:19 PM (IST)


 

जमशेदपुर : जमशेदपुर की कदमा थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने अपराध की योजना बनाते हुए कदमा फार्म एरिया स्थित स्टाफ क्वार्टर के पास से दो अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में कदमा थाना क्षेत्र के रामजनमनगर रोड नंबर–1 निवासी राहुल भगत उर्फ छोटा लालू (22 वर्ष) एवं ऋतिक सोय (20 वर्ष) शामिल हैं।

पुलिस ने इनके पास से एक देसी कट्टा, एक देसी पिस्तौल, एक मैगजीन तथा मैगजीन में लगी पांच जिंदा गोलियां बरामद की हैं।

सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई......

शुक्रवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में डीएसपी सीसीआर मनोज ठाकुर ने बताया कि गुरुवार को कदमा फार्म एरिया रोड नंबर–4 के समीप सूचना मिली थी कि कुछ युवक हथियारों के साथ घूम रहे हैं और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना के बाद एसएसपी एवं सिटी एसपी के निर्देश पर एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।

पुलिस को देख भागे बदमाश, दो दबोचे गए.....

छापामारी के दौरान पुलिस को देखकर अपराधी भागने लगे। मौके पर कुल चार अपराधी मौजूद थे, जिनमें से दो को पुलिस ने खदेड़कर पकड़ लिया, जबकि दो अन्य फरार हो गए। गिरफ्तार अभियुक्तों की तलाशी लेने पर उनके पास से हथियार एवं जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

एक दिन पहले लूट की घटना को भी दिया था अंजाम......

डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार दोनों अपराधियों ने एक दिन पूर्व कदमा के रामजनमनगर इलाके में लूटपाट की घटना को भी अंजाम दिया था। इसके अलावा इन दोनों के विरुद्ध पूर्व में भी लूट एवं चोरी के कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

फिलहाल दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि फरार दो अन्य अपराधियों की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर

  20 Feb 2026


वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता

  19 Feb 2026


मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा

  17 Feb 2026


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025


BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल

  06 Nov 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.