IPL-2025 : फिर 17 मई से होगा शुरू आईपीएल, देखें पूरा शेड्यूल कब कहां और होगा मैच, कौन रहेगा उपलब्ध कौन नहीं


Publish Date: Tue, 13 May 2025 10:08 AM (IST)


 

नई दिल्ली : BCCI यानी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने सोमवार देर रात इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया। टूर्नामेंट अब 17 मई से दोबारा शुरू होगा और फाइनल मुकाबला 3 जून को खेला जाएगा। IPL को भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर बढ़ते तनाव के कारण 9 मई को एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया गया था। अब बाकी बचे 17 मुकाबले बेंगलुरु, जयपुर, दिल्ली, लखनऊ, मुंबई और अहमदाबाद में खेले जाएंगे। प्लेऑफ के स्थानों की घोषणा बाद में की जाएगी।



इन तारीखों पर होंगे प्लेऑफ मुकाबले.....

क्वालिफायर 1 : 29 मई
एलिमिनेटर : 30 मई
क्वालिफायर 2 : 1 जून
फाइनल : 3 जून
टूर्नामेंट के दोबारा शुरू होने के बाद कुल 17 मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें दो डबल हेडर (रविवार को) होंगे। कुल मिलाकर 13 लीग मुकाबले और 4 प्लेऑफ मैच बाकी हैं।

आरसीबी और केकेआर के बीच 17 मई को होगा पहला मुकाबला......

IPL के फिर शुरू होने के साथ पहला मुकाबला 17 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच बेंगलुरु में खेला जाएगा। वहीं 8 मई को धर्मशाला में अधूरा छोड़ा गया पंजाब किंग्स (PBKS) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) का मुकाबला अब 24 मई को जयपुर में होगा, जो पंजाब का अस्थायी होम ग्राउंड होगा। पंजाब को 26 मई को मुंबई इंडियंस के खिलाफ भी जयपुर में ही खेलना होगा। पहले यह मैच धर्मशाला में होना था।

रविवार के डबल हेडर्स में होंगे ये मुकाबले........


18 मई (रविवार) :
दोपहर 3:30 बजे : राजस्थान रॉयल्स बनाम पंजाब किंग्स
शाम 7:30 बजे : दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस
25 मई (रविवार) :
दोपहर 3:30 बजे : गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स
शाम 7:30 बजे : सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स
लीग चरण का अंतिम मुकाबला 27 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स और आरसीबी के बीच लखनऊ में खेला जाएगा।

घरेलू मैदान से वंचित रह जाएंगी ये टीमें........

शेड्यूल में बदलाव के चलते तीन टीमें पंजाब, चेन्नई और हैदराबाद—अब अपने होम ग्राउंड पर कोई मुकाबला नहीं खेल पाएंगी। हालांकि चेन्नई और हैदराबाद पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुके हैं, लेकिन पंजाब को यह बड़ा झटका माना जा रहा है क्योंकि वे 11 मैचों में 15 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर थे।


विदेशी खिलाड़ियों की उपलब्धता बनी चुनौती.....


IPL का फाइनल अब 3 जून को खेला जाएगा, जो इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच 29 मई से शुरू हो रही एकदिनी सीरीज के साथ टकराएगा। इससे वेस्टइंडीज के खिलाड़ी रोमारियो शेफर्ड (RCB), शामार जोसेफ (LSG) और शेरफेन रदरफोर्ड (गुजरात) आईपीएल प्लेऑफ से बाहर हो सकते हैं। इंग्लैंड की टीम ने स्क्वॉड की घोषणा नहीं की है, लेकिन जोस बटलर, फिल सॉल्ट, लियाम लिविंगस्टोन, विल जैक्स और रीसे टॉपली जैसे खिलाड़ी भी प्रभावित हो सकते हैं।



डब्ल्यूटीसी फाइनल और इंडिया ए दौरे पर भी असर......


IPL टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल खेला जाएगा, जिसमें ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका आमने-सामने होंगे। आईपीएल में खेल रहे कई ऑस्ट्रेलियाई और दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों पर इसका असर पड़ सकता है। वहीं 30 मई से शुरू हो रहे इंडिया ए के इंग्लैंड दौरे के लिए संभावित खिलाड़ियों की उपलब्धता भी अब संदेह में है।

टीमों को फिर से जोड़ने की चुनौती......


BCCI के अनुसार, IPL को दोबारा शुरू करने से पहले सरकार और सुरक्षा एजेंसियों के साथ व्यापक विचार-विमर्श किया गया। अब फ्रेंचाइजियों के सामने सबसे बड़ी चुनौती होगी खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को फिर से भारत बुलाना। गुजरात टाइटंस को इसका सबसे कम असर पड़ा है क्योंकि उनके सिर्फ दो विदेशी खिलाड़ी (बटलर और कोएट्जी) बाहर गए थे और बाकी टीम अहमदाबाद में अभ्यास कर रही थी।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025


BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल

  06 Nov 2025


JAMSHEDPUR : डिमना चौक में बन रहा “फ्लाईओवर” बना लोगों के लिए मुसीबत, बिना अनुमति के देर रात तक सड़क जाम, नशे में धूत दिखे कर्मचारी, पढ़े पूरी खबर

  05 Nov 2025


JAMSHEDPUR : घोड़ाबांधा में ओला सर्विस सेंटर के बाहर खड़ी कई गाड़ियां धू-धू कर जलीं, मची अफरातफरी, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू

  04 Nov 2025


रक्षा बंधन 2025 : श्रवण नक्षत्र और सौभाग्य योग में मनाया जाएगा राखी का पर्व, जानें शुभ मुहूर्त

  09 Aug 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.