Publish Date: Tue, 21 Oct 2025 08:54 AM (IST)
सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिला के कपाली निवासी फैयाज़ आलम उर्फ सोनू ने नीमडीह थाना प्रभारी पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाते हुए झारखंड राज्य मानवाधिकार आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। मिली जानकारी के अनुसार, 17 अक्टूबर की शाम फैयाज़ अपने दोस्त मोहम्मद अजहरुद्दीन के साथ चांडिल डैम घूमने गया था। इसी दौरान दोनों नीमडीह थाना पहुंचे, जहाँ किसी जानकारी को लेकर थाना प्रभारी सनतन तिवारी से बातचीत हुई।
फैयाज़ का आरोप है कि बातचीत के क्रम में थानेदार ने अपशब्द कहे और धक्का-मुक्की की, जिससे वह घायल हो गया। उसका कहना है कि उसे प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। बाद में फैयाज़ ने मीडिया को बताया कि उसने इस घटना की शिकायत मानवाधिकार आयोग में की है।
वहीं, स्थानीय सूत्रों के अनुसार, इस घटना की पृष्ठभूमि को लेकर कई तरह की बातें सामने आ रही हैं। बताया जाता है कि फैयाज़ सोशल मीडिया पर सक्रिय है और पत्रकारिता से जुड़ा होने का दावा करता है। सूत्रों के मुताबिक, वह एक बकरी चोरी से संबंधित वाहन जब्ती प्रकरण में हस्तक्षेप करने के लिए थाना पहुंचा था। हालांकि इस संबंध में थाना प्रभारी का पक्ष अभी तक सामने नहीं आया है। नीमडीह थाना सूत्रों ने बताया कि हाल ही में बकरी चोरी के मामले में एक वाहन जब्त किया गया था, जिसके बाद यह विवाद खड़ा हुआ।
JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
23 Nov 2025
BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर
17 Nov 2025
BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल
06 Nov 2025
JAMSHEDPUR : डिमना चौक में बन रहा “फ्लाईओवर” बना लोगों के लिए मुसीबत, बिना अनुमति के देर रात तक सड़क जाम, नशे में धूत दिखे कर्मचारी, पढ़े पूरी खबर
05 Nov 2025
JAMSHEDPUR : घोड़ाबांधा में ओला सर्विस सेंटर के बाहर खड़ी कई गाड़ियां धू-धू कर जलीं, मची अफरातफरी, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू
04 Nov 2025
रक्षा बंधन 2025 : श्रवण नक्षत्र और सौभाग्य योग में मनाया जाएगा राखी का पर्व, जानें शुभ मुहूर्त
09 Aug 2025
BREAKING : सोनारी के दोमुहानी डोबो पूल से भूइयांडीह की युवती लगाई छलांग, खोजबीन जारी
01 Aug 2025
चाईबासा : सिगरेट पीने के आरोप में जनसेवक सस्पेंड, कार्यालय में सिगरेट पीते वीडियो हुआ था वायरल, मुख्यमंत्री के आदेश के बाद हुई करवाई, पढ़े पूरी खबर
07 Jul 2025
BIG BREAKING : पुरी रथ यात्रा में बड़ा हादसा, 600 श्रद्धालु घायल
28 Jun 2025
BREAKING : चांडिल डैम के 10 गेट एकसाथ खोले गए, 3109 क्यूमेक्स पानी का विकराल बहाव, नदियों में तबाही का अलर्ट!
20 Jun 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.