Publish Date: Mon, 28 Jul 2025 17:04 PM (IST)
प्रतिनिधि, जादूगोड़ा : जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के चर्चित हत्या कांड संख्या 72/24, दिनांक 14 नवंबर 2024 के मामले में फरार चल रहे आरोपी मिथिलेश ठाकुर, पिता दिनाकांत ठाकुर, निवासी हलुदबनी नामोटोला, थाना पारसुडीह, जिला पूर्वी सिंहभूम के विरुद्ध माननीय ACJM न्यायालय, घाटशिला द्वारा जारी इश्तेहार की तामिला जादूगोड़ा पुलिस द्वारा की गई।
गौरतलब है कि उक्त आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1)/238/3(5) BNS के तहत हत्या का गंभीर आरोप है. आरोपी लगातार न्यायालय से फरार चल रहा था, जिसे देखते हुए न्यायालय द्वारा इश्तेहार निर्गत किया गया था. 28 जुलाई 2025 को परसूडीह पुलिस की उपस्थिति में आरोपी के आवास पर विधिवत इश्तेहार चस्पा किया गया. इश्तेहार के अनुसार, आरोपी को आगामी 28 अगस्त 2025 तक न्यायालय के समक्ष स्वयं को प्रस्तुत करने का अंतिम अवसर प्रदान किया गया है।
थाना प्रभारी राजेश मण्डल ने बताया कि यदि निर्धारित तिथि तक आरोपी न्यायालय में उपस्थित नहीं होता है, तो न्याय प्रक्रिया के तहत उसके विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट तथा संपत्ति कुर्की जैसी कठोर कार्रवाई की जाएगी. इस दौरान पुलिसकर्मियों के साथ स्थानीय लोग भी उपस्थित थे, जिन्होंने पूरी प्रक्रिया को देखा. पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी।
झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति
09 Jan 2026
BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर
25 Dec 2025
JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
23 Nov 2025
BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर
17 Nov 2025
BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल
06 Nov 2025
JAMSHEDPUR : डिमना चौक में बन रहा “फ्लाईओवर” बना लोगों के लिए मुसीबत, बिना अनुमति के देर रात तक सड़क जाम, नशे में धूत दिखे कर्मचारी, पढ़े पूरी खबर
05 Nov 2025
JAMSHEDPUR : घोड़ाबांधा में ओला सर्विस सेंटर के बाहर खड़ी कई गाड़ियां धू-धू कर जलीं, मची अफरातफरी, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू
04 Nov 2025
रक्षा बंधन 2025 : श्रवण नक्षत्र और सौभाग्य योग में मनाया जाएगा राखी का पर्व, जानें शुभ मुहूर्त
09 Aug 2025
BREAKING : सोनारी के दोमुहानी डोबो पूल से भूइयांडीह की युवती लगाई छलांग, खोजबीन जारी
01 Aug 2025
चाईबासा : सिगरेट पीने के आरोप में जनसेवक सस्पेंड, कार्यालय में सिगरेट पीते वीडियो हुआ था वायरल, मुख्यमंत्री के आदेश के बाद हुई करवाई, पढ़े पूरी खबर
07 Jul 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.