Publish Date: Thu, 27 Mar 2025 16:38 PM (IST)
जमशेदपुर : आज़ाद समाज पार्टी के झारखंड़ प्रदेश अध्यक्ष काशिफ़ रज़ा सिद्दीकी ने कहा कि भाजपा और उसके सहयोगों दलों के द्वारा लाया गया असंवैधानिक वक़्फ़ संशोधन बिल देश के 25 करोड़ मुसलमानो से उनके द्वारा अल्लाह के लिए दान किये गए ज़मीन को हड़प करने एवं भारत में लगातार हिन्दू मुस्लिम दंगा को बढ़ावा देने वाला बिल है जिससे मुसलमानो की खुद की ज़मीन हमसे छीन ली जाएगी और उनके मदरसे, खानकाहें, कब्रिस्तान, मस्जिदें इत्यादि को हड़प लिया जायेगा, इस काले कानून का आज़ाद समाज पार्टी पहले दिन से विरोध कर रही है और जब तक यह बिल रद्द नही होता विरोध जारी रहेगा। उन्होंने मुसलमानो से अपील की है कि कल रमज़ान के आखरी जुमे में काली पट्टी लगा कर इस काले कानून का विरोध करें और जो पार्टियां इस काले कानून का समर्थन कर रही है उस पार्टी के मुस्लिम नेताओं का सामाजिक बहिष्कार करिए, ऐसे बुज़दिल के ईमान फरोशों से हमें कोई रिश्ता नही रखना चाहिए।
काशिफ़ रज़ा सिद्दीकी ने कहा कि इस काले कानून की भारत के हर अमन पसंद और संविधान के मानने वाले नागरिक को विरोध करना चहिए, क्योंकि यह संविधान के द्वारा दिये गए मौलिक अधिकारों का सीधा हनन है, और इस बिल के द्वारा इस देश के संविधान को खत्म करने की शुरुआत होगी, इससे पहले भी ऐसी कई कोशिशें की जा चुकी है पर भारत के संविधान में आस्था रखने वाले नागरिकों के विरोध के कारण ऐसे बिल को पास होने से रोका गया।
आज़ाद समाज पार्टी, भीम आर्मी देश के संविधान को उनसे मौलिक रूप में लागू करने को लेकर संघर्ष करती रही है और करते रहेगी,आज़ाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद नगीना पूरी मज़बूती के साथ इस बिल के विरोध में संसद में और सड़क पर लड़ रहे हैं और इसके विरोध में लगातार आवाज़ उठा रहे हैं।
झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति
09 Jan 2026
BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर
25 Dec 2025
JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
23 Nov 2025
BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर
17 Nov 2025
BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल
06 Nov 2025
JAMSHEDPUR : डिमना चौक में बन रहा “फ्लाईओवर” बना लोगों के लिए मुसीबत, बिना अनुमति के देर रात तक सड़क जाम, नशे में धूत दिखे कर्मचारी, पढ़े पूरी खबर
05 Nov 2025
JAMSHEDPUR : घोड़ाबांधा में ओला सर्विस सेंटर के बाहर खड़ी कई गाड़ियां धू-धू कर जलीं, मची अफरातफरी, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू
04 Nov 2025
रक्षा बंधन 2025 : श्रवण नक्षत्र और सौभाग्य योग में मनाया जाएगा राखी का पर्व, जानें शुभ मुहूर्त
09 Aug 2025
BREAKING : सोनारी के दोमुहानी डोबो पूल से भूइयांडीह की युवती लगाई छलांग, खोजबीन जारी
01 Aug 2025
चाईबासा : सिगरेट पीने के आरोप में जनसेवक सस्पेंड, कार्यालय में सिगरेट पीते वीडियो हुआ था वायरल, मुख्यमंत्री के आदेश के बाद हुई करवाई, पढ़े पूरी खबर
07 Jul 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.