Publish Date: Thu, 03 Jul 2025 09:04 AM (IST)
जमशेदपुर : पिछले दिनों, अखिल भारतीय खटिक समाज, नई दिल्ली ने पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष और कोल्हान प्रभारी (ओबीसी कांग्रेस) धर्मेन्द्र सोनकर को झारखंड का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया था। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा था कि जल्द ही वे तमाम जिलों में संगठन के विस्तार के लिए बैठकें करेंगे। अपने इसी संकल्प को पूरा करते हुए कल धर्मेन्द्र सोनकर ने ब्लॉक नंबर 1, शास्त्रीनगर, कदमा स्थित अपने आवासीय कार्यालय में अखिल भारतीय खटिक समाज के बैनर तले खटिक समाज की पहली बैठक आयोजित की, जिसमें सेकड़ो लोगों ने भाग लिया।
बैठक में वर्तमान सामाजिक- राजनीतिक-आर्थिक परिदृश्य में खटिक समाज की भागीदारी और आने वाले समय में संभावित सामाजिक चुनौतियों पर विस्तृत चर्चा हुई। समाज के प्रबुद्ध लोगों के भाषण के बाद, बतौर प्रदेश अध्यक्ष धर्मेन्द्र सोनकर ने भी समाज के सामने अपनी बातें रखीं। उन्होंने कहा कि आज के समय में हर समाज के लिए यह बहुत जरूरी है कि वह आर्थिक और शैक्षणिक स्तर पर एक सशक्त समाज के निर्माण के लिए कृतसंकल्पित हो और शैक्षणिक मजबूती और आर्थिक हिस्सेदारी को हासिल करने के लिए राजनीतिक भागीदारी को सुनिश्चित करना आवश्यक है। धर्मेन्द्र सोनकर ने कहा कि अगर कोई समाज संगठित होकर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष नहीं करता, शिक्षा का महत्व नहीं समझता या एकता की ताकत को नहीं समझता, तो उस समाज की उन्नति अवरुद्ध हो जाती है।
अखिल भारतीय खटिक समाज के बैनर तले आयोजित जमशेदपुर की इस पहली बैठक में मुख्य रूप से राधेश्याम सोनकर, रामखेलावन सोनकर, दिलीप सोनकर, राजन सोनकर, रतन सोनकर, बृजेश सोनकर महानगर अध्यक्ष, प्रकाश सोनकर ग्रामीण अध्यक्ष, राजेश सोनकर राष्ट्रीय महासचिव, भोला सोनकर संरक्षक, डोमन सोनकर, गुलशन सोनकर, प्रदीप सोनकर, अनिल सोनकर, सचिन सोनकर, पप्पू सोनकर, कैलाश सोनकर, बबलू सोनकर, बक्कू सोनकर जी, आनंद सोनकर, मन्नू सोनकर, पत्ती लाल सोनकर, रामबाबू सोनकर, ओमप्रकाश सोनकर, विजय सोनकर, पंचम सोनकर, हरेंद्र सोनकर, अमर सोनकर, मन्नू सोनकर, सुनील सोनकर, लक्ष्मण सोनकर, राकेश सोनकर, दीपक सोनकर, सागर सोनकर, सुमित सोनकर, संदीप सोनकर, इंसान सोनकर और कई गणमान्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल
06 Nov 2025
JAMSHEDPUR : डिमना चौक में बन रहा “फ्लाईओवर” बना लोगों के लिए मुसीबत, बिना अनुमति के देर रात तक सड़क जाम, नशे में धूत दिखे कर्मचारी, पढ़े पूरी खबर
05 Nov 2025
JAMSHEDPUR : घोड़ाबांधा में ओला सर्विस सेंटर के बाहर खड़ी कई गाड़ियां धू-धू कर जलीं, मची अफरातफरी, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू
04 Nov 2025
रक्षा बंधन 2025 : श्रवण नक्षत्र और सौभाग्य योग में मनाया जाएगा राखी का पर्व, जानें शुभ मुहूर्त
09 Aug 2025
BREAKING : सोनारी के दोमुहानी डोबो पूल से भूइयांडीह की युवती लगाई छलांग, खोजबीन जारी
01 Aug 2025
चाईबासा : सिगरेट पीने के आरोप में जनसेवक सस्पेंड, कार्यालय में सिगरेट पीते वीडियो हुआ था वायरल, मुख्यमंत्री के आदेश के बाद हुई करवाई, पढ़े पूरी खबर
07 Jul 2025
BIG BREAKING : पुरी रथ यात्रा में बड़ा हादसा, 600 श्रद्धालु घायल
28 Jun 2025
BREAKING : चांडिल डैम के 10 गेट एकसाथ खोले गए, 3109 क्यूमेक्स पानी का विकराल बहाव, नदियों में तबाही का अलर्ट!
20 Jun 2025
दिल दहला देने वाली घटना : शादी के महज 15 दिन बाद, 27 वर्षीय पत्नी ने 53 साल के पति की कर दी हत्या
12 Jun 2025
Jac 10th result : आज 12.30 बजे जारी होगा जैक बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट, जानिए स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट किस वेबसाइट पर देख सकते हैं.... पढ़े पूरी खबर
27 May 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.