Publish Date: Mon, 01 Dec 2025 15:06 PM (IST)
जमशेदपुर : सर्दियों के मौसम में बढ़ते घने कोहरे और सुरक्षित रेल संचालन को प्राथमिकता देते हुए Indian Railways ने बड़ा निर्णय लिया है। पूर्व मध्य रेलवे ने एक दिसंबर 2025 से 28 फरवरी 2026 तक कई महत्वपूर्ण ट्रेनों को पूर्णतः रद्द, आंशिक रूप से रद्द और उनके परिचालन दिनों में कटौती करने की घोषणा की है। इस फैसले का असर बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और उत्तर-पूर्व के लाखों यात्रियों पर पड़ेगा।
रेलवे की घोषणा के अनुसार, 24 लंबी दूरी की ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी। रद्द की गई ट्रेनों में टाटा-अमृतसर एक्सप्रेस, हावड़ा-देहरादून उपासना एक्सप्रेस, संतरागाछी-आनंद विहार एक्सप्रेस, मालदा टाउन-नई दिल्ली एक्सप्रेस, कामाख्या-गया एक्सप्रेस, हटिया-आनंद विहार एक्सप्रेस जैसी कई अहम सेवाएं शामिल हैं। झारखंड के यात्रियों के लिए टाटा-अमृतसर एक्सप्रेस का बंद होना सबसे बड़ा असर माना जा रहा है, जो 1 दिसंबर 2025 से 27 फरवरी 2026 तक रद्द रहेगी।ट्रेनों के परिचालन में कटौती के तहत ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस, अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस, भागलपुर-आनंद विहार गरीबरथ और नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों को सप्ताह में केवल सीमित दिनों पर ही चलाया जाएगा।
आंशिक रूप से रद्द ट्रेनों में हावड़ा-मथुरा चंबल एक्सप्रेस शामिल है, जो आगरा कैंट और मथुरा जंक्शन के बीच रद्द रहेगी। इसी प्रकार 12178 मथुरा-हावड़ा चंबल एक्सप्रेस भी इसी खंड में आंशिक रूप से रद्द रहेगी।यात्रियों से रेलवे ने यात्रा से पूर्व ट्रेन का समय, स्थिति और संचालन की पुष्टि IRCTC वेबसाइट, NTES ऐप या हेल्पलाइन पर जांचने की अपील की है।
जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर
25 Feb 2026
JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर
20 Feb 2026
वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता
19 Feb 2026
मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा
17 Feb 2026
डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण
31 Jan 2026
JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल
19 Jan 2026
झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति
09 Jan 2026
BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर
25 Dec 2025
JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
23 Nov 2025
BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर
17 Nov 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.