Publish Date: Thu, 24 Apr 2025 11:15 AM (IST)
पहलगाम : जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर नई नई जानकारियां सामने आ रही है। कल ही इस बात की जानकारी सामने आई थी कि आतंकियों ने गोली मारने से पहले लोगों से उनकी पहचान और धर्म के बारे में पूछा गया था। साथ ही कुछ लोगों को कलमा पढ़ने को भी कहा था और जो लोग कलमा नहीं पढ़ सके उनके सर पर गोली मार दी गई थी।
अब इसी घटना से जुड़ी एक और बड़ी अपडेट सामने आई है, जिसमें कलमा पढ़ने की वजह से एक शख्स और उसके परिवार की जान बच गई। पहलगाम में कत्लेआम के बीच असम के श्रीभूमि कस्बे का एक परिवार बाल बाल बच गया।
जानकारी के मुताबिक देवाशीष भट्टाचार्य अपने परिवार के साथ कश्मीर घूमने गए थे। वह घटनास्थल पर ही मौजूद थे, जहां यह पूरी गोलीबारी हुई। देवाशीष भट्टाचार्य ने मीडिया से बातचीत में बताया कि वह और उनकी पत्नी असम विश्वविद्यालय के बंगाली डिपार्टमेंट में कार्यरत है।
वह अपनी पत्नी और बेटे के साथ कश्मीर गए थे, जिस वक्त पहलगाम में आतंकी हमला हुआ, वह घटनास्थल पर ही मौजूद थे। देवाशीष कहते हैं कि आतंकियों ने गोली चलाना शुरु किया तो वह एक पेड़ के नीचे छुप गए, उनकी पत्नी और बच्चे भी साथ में ही थे। इस दौरान पेड़ के आसपास कुछ लोग कलमा पढ़ रहे थे। देवाशीष भी कलमा पढ़ रहे लोगों के साथ हो गए और उनकी कई बातों को दोहराने लगे।
इसी बीच एक आतंकवादी देवाशीष के पास पहुंचा और पूछा कि यह तुम क्या कर रहे हो? आतंकी ने यह भी पूछा कि क्या तुम हिंदू हो और राम नाम बोल रहे हो? इसके बाद देवाशीष और जोर-जोर से कलमा पढ़ने लगे। हालांकि देवाशीष कहते हैं कि उन्हें कलमा पढ़ने नहीं बोला गया था, लेकिन उन्होंने आतंकी की बातों को अनसुना कर कलमा पढ़ना जारी रखा। थोड़ी देर बाद आतंकी वहां से चला गया।
कलमा पढ़ रहे लोगों में से किसी को भी आतंकियों ने नुकसान नहीं पहुंचाया। देवाशीष की पत्नी मधुमिता दास भट्टाचार्य की कहती है कि आतंकवादी उन्हें पहचान नहीं पाए। क्योंकि देवाशीष की दाढ़ी थी। देवाशीष भट्टाचार्य, मधुमिता भट्टाचार्य और द्रौदीप भट्टाचार्य फिलहाल श्रीनगर में सुरक्षित है।
झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति
09 Jan 2026
BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर
25 Dec 2025
JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
23 Nov 2025
BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर
17 Nov 2025
BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल
06 Nov 2025
JAMSHEDPUR : डिमना चौक में बन रहा “फ्लाईओवर” बना लोगों के लिए मुसीबत, बिना अनुमति के देर रात तक सड़क जाम, नशे में धूत दिखे कर्मचारी, पढ़े पूरी खबर
05 Nov 2025
JAMSHEDPUR : घोड़ाबांधा में ओला सर्विस सेंटर के बाहर खड़ी कई गाड़ियां धू-धू कर जलीं, मची अफरातफरी, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू
04 Nov 2025
रक्षा बंधन 2025 : श्रवण नक्षत्र और सौभाग्य योग में मनाया जाएगा राखी का पर्व, जानें शुभ मुहूर्त
09 Aug 2025
BREAKING : सोनारी के दोमुहानी डोबो पूल से भूइयांडीह की युवती लगाई छलांग, खोजबीन जारी
01 Aug 2025
चाईबासा : सिगरेट पीने के आरोप में जनसेवक सस्पेंड, कार्यालय में सिगरेट पीते वीडियो हुआ था वायरल, मुख्यमंत्री के आदेश के बाद हुई करवाई, पढ़े पूरी खबर
07 Jul 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.