सैकड़ों लोगों ने थामा आज़ाद समाज पार्टी का दामन


Publish Date: Mon, 04 Aug 2025 08:27 AM (IST)


 

जमशेदपुर : आज़ाद समाज पार्टी की जनहितकारी नीतियों, सामाजिक न्याय के प्रति प्रतिबद्धता और संघर्षशील कार्यशैली से प्रेरित होकर सैकड़ों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। लोगों ने न केवल पार्टी के विचारों को अपनाया, बल्कि एक न्यायपूर्ण और समतामूलक समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प भी लिया।

इस अवसर पर सरायकेला-खरसावां ज़िले की पूरी टीम सक्रिय रही। कार्यक्रम में ज़िला अध्यक्ष मोहम्मद एजाज़ अहमद, ज़िला प्रभारी मोहम्मद फ़ैयाज़ आलम, ज़िला उपाध्यक्ष मोहम्मद सदरुद्दीन, महासचिव मोहम्मद वसीम अहमद, महासचिव सह ईचागढ़ विधानसभा प्रभारी मोहम्मद शमशेर, नगर अध्यक्ष मोहम्मद आमिर आज़म, प्रमुख समाज सेवी मोहम्मद दानिश भाई, ईचागढ़ विधानसभा अध्यक्ष मोहम्मद शब्बीर अंसारी,सचिव मोहम्मद शादमान, कपाली मीडिया प्रभारी मोहम्मद अनस सभी की विशेष उपस्थिति रही।

सभी पदाधिकारियों ने नवगठित साथियों का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उन्हें पार्टी की विचारधारा, संविधानिक मूल्यों और मिशन से अवगत कराया। वक्ताओं ने कहा कि आज़ाद समाज पार्टी सिर्फ एक राजनैतिक संगठन नहीं, बल्कि एक आंदोलन है जो वंचितों, शोषितों, महिलाओं, दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों और युवाओं की आवाज़ बनकर खड़ा है।

पार्टी ने स्पष्ट किया कि आने वाले समय में संगठन को गाँव-गाँव, मोहल्ले-मोहल्ले तक मज़बूती से विस्तार दिया जाएगा और जनसरोकारों के मुद्दों को लेकर धरातल पर संघर्ष किया जाएगा। सभी नए सदस्यों से अपील की गई कि वे ईमानदारी, एकजुटता और जिम्मेदारी के साथ संगठन के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएं।

यह आयोजन न केवल संगठन के विस्तार की दिशा में एक सशक्त पहल रहा, बल्कि यह सामाजिक बदलाव की ओर एक सशक्त कदम भी सिद्ध हुआ।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025


BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल

  06 Nov 2025


JAMSHEDPUR : डिमना चौक में बन रहा “फ्लाईओवर” बना लोगों के लिए मुसीबत, बिना अनुमति के देर रात तक सड़क जाम, नशे में धूत दिखे कर्मचारी, पढ़े पूरी खबर

  05 Nov 2025


JAMSHEDPUR : घोड़ाबांधा में ओला सर्विस सेंटर के बाहर खड़ी कई गाड़ियां धू-धू कर जलीं, मची अफरातफरी, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू

  04 Nov 2025


रक्षा बंधन 2025 : श्रवण नक्षत्र और सौभाग्य योग में मनाया जाएगा राखी का पर्व, जानें शुभ मुहूर्त

  09 Aug 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.