Publish Date: Mon, 18 Nov 2024 08:17 AM (IST)
जमशेदपुर : जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र में स्थित भिलाई पहाड़ी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक गैस टैंकर और डंपर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना के बाद टैंकर के केबिन में आग लग गई, जिससे चालक गंभीर रूप से झुलस गया। मौके पर पहुंची अग्निशमन टीम और एमजीएम पुलिस ने दोनों वाहन चालकों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां टैंकर चालक निराले निदाव (32) ने दम तोड़ दिया। वहीं, डंपर चालक भद्री मांझी, जो चांडिल का निवासी है, गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज जारी है।
कार को बचाने में हुआ हादसा.....
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डंपर जमशेदपुर से घाटशिला की ओर जा रहा था जबकि गैस टैंकर घाटशिला से जमशेदपुर की तरफ आ रहा था। भिलाई पहाड़ी के पास अचानक एक कार को बचाने के प्रयास में गैस टैंकर दूसरी लेन में चला गया और सामने से आ रहे डंपर से टकरा गया। इस टक्कर के बाद टैंकर के केबिन में आग लग गई और चालक वहीं फंस गया, जिससे उसकी जलकर मौत हो गई।
बड़ा हादसा टला, टैंकर था खाली.....
सूत्रों के अनुसार, गैस टैंकर खाली था, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। टक्कर के प्रभाव से डंपर में लदा गिट्टी भी सड़क पर फैल गया, जिसे हटाने के बाद पुलिस ने रास्ता साफ करवाया और दोनों वाहनों को किनारे कर दिया।
JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर
20 Feb 2026
वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता
19 Feb 2026
मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा
17 Feb 2026
डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण
31 Jan 2026
JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल
19 Jan 2026
झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति
09 Jan 2026
BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर
25 Dec 2025
JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
23 Nov 2025
BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर
17 Nov 2025
BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल
06 Nov 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.