HOLI 2025 : होली तेरे कितने रंग... कहीं लट्ठमार...कहीं लड्डू मार तो यहां मनाई जाती है अंगारों वाली होली... पढ़े होली को लेकर ये खबर....


Publish Date: Thu, 13 Mar 2025 09:50 AM (IST)


 

Holi 2025 : भारत में होली के उत्सव को देख आप भी कहेंगे होली तेरे कितने रंग? कहीं गुलाल, कहीं लट्ठमार, कहीं मसान वाली होली, कहीं फूलों की होली तो कहीं मनाई जाती है अंगारों की होली। यूं तो अंगारों की होली का नाम सुनते ही शरीर में सिहरन सी होने लगती है लेकिन ये बिल्कुल सत्य है। देश में कुछ ऐसे भी स्थान है जहां इस प्रकार की अनोखी परंपरा है। चलिए आज हम आपको बताते है कहां अंगारों की होली मनाई जाती है।

भारत के कोने-कोने में हर साल होली का त्यौहार बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। इस साल 14 मार्च के दिन देशभर में होली का त्यौहार उल्लास और भव्यता के साथ मनाया जाएगा। अपना देश भारत विविधताओं का देश है। यहां विभिन्न प्रकार की संस्कृति, परंपरा और पर्व आपको देखने को मिल जाएंगे। होली के भी यहां अनेकों रंग देखने मिलते है।

*यहां मनाई जाती है अंगारों वाली होली*

भारत में कई स्थानों पर अंगारों की होली भी खेली जाती है। कुछ लोग रंग, गुलाल नहीं बल्कि अंगारों की होली खेलते है। इस प्रकार की होली राजस्थान,मध्यप्रदेश और कर्नाटक के कई इलाकों में खेली जाती है। अंगारों की होली को अग्नि होली के नाम से भी जाना जाता है। यह वीरता और आस्था से जुड़ी एक अनोखी परंपरा है। ऐसी मान्यता है कि धधकते अंगारों पर चलने से परिवार सालभर निरोगी और खुशहाल रहता है।

*होली के अगले दिन अग्नि- परीक्षा वाली होली खेलते है*

अंगारों की होली एक पुरानी परंपरा है। राजस्थान के अजमेर से लगभग 30 किलोमीटर दुर आदिवासी गांव है जिसका नाम केकड़ी है। वहां आदिवासी समाज के लोग होली के अगले दिन अग्नि- परीक्षा वाली होली खेलते है। इस तरह की होली इस तरह की होली राजस्थान के अन्य शहरों और गांवों में जैसे नागौर, पाली, जोधपुर आदि में भी मनाई जाती है। इस दिन आदिवासी समुदाय के लोग लकड़ी के ढेर को जलाकर अंगारे इकट्ठा करते हैं और फिर एक दूसरे पर अंगारे फेंकते हैं। इस दौरान अंगरों से बचने के लिए लोग मोटे कपड़े, जूते और चश्मा पहनते हैं।

अंगारों की होली खेलने की परंपरा पिछले 500 सालों से चली आ रही है। यह परंपरा भगवान शिव के प्रति भक्ति का प्रतीक है। पौराणिक कथाओं के अनुसार ऐसी मान्यता है कि भगवान शिव ने एक बार अपने भक्तों को बुराई से बचाने के लिए अंगारों से स्नान किया था। जिसके बाद से ही यह परंपरा शुरू हुई। होली का त्यौहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। ऐसी होली राजस्थान के अलावा मध्यप्रदेश और कर्नाटक के कई इलाकों में खेली जाती है। दूसरी कथा के अनुसार यह परंपरा सूर्य देव की पूजा का प्रतीक है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025


BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल

  06 Nov 2025


JAMSHEDPUR : डिमना चौक में बन रहा “फ्लाईओवर” बना लोगों के लिए मुसीबत, बिना अनुमति के देर रात तक सड़क जाम, नशे में धूत दिखे कर्मचारी, पढ़े पूरी खबर

  05 Nov 2025


JAMSHEDPUR : घोड़ाबांधा में ओला सर्विस सेंटर के बाहर खड़ी कई गाड़ियां धू-धू कर जलीं, मची अफरातफरी, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू

  04 Nov 2025


रक्षा बंधन 2025 : श्रवण नक्षत्र और सौभाग्य योग में मनाया जाएगा राखी का पर्व, जानें शुभ मुहूर्त

  09 Aug 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.